बूंदाबांदी के बीच व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम मोदी, जो बाइडेन ने कुछ यूं लगाया गले, देखें खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ व्हाइट हाउस के प्रांगण में अपने संबोधन में कहा कि हम दोनों देश अपनी विविधता पर गर्व करते हैं, हम दोनों ही सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मूल सिद्धांत में विश्वास करते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान जब राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करने व्हाइट हाउस पहुंचे तो वहां का नजारा दूसरा ही था. वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच इस बैठक का मकसद रक्षा, अंतरिक्ष, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित भारत अमेरिका सामरिक संबंधों को और गति प्रदान करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कुछ तस्वीरें सामने आयीं हैं जिसमें दोनों नेता एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि व्हाइट हाउस में फिर आपका स्वागत है प्रधानमंत्री मोदी… मैं एक राजकीय यात्रा पर आपकी यहां मेजबानी कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं… अमेरिका और भारत के बीच संबंध 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण परिभाषित करने वाले संबंध हैं. आज जो हम निर्णय लेंगे, आने वाली पीढ़ी के भविष्य को निर्धारित करेंगे.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज वहाइट हाउस में शानदार स्वागत सम्मान एक प्रकार से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह अमेरिका में रहने वाले करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोगों का भी सम्मान है. इसके लिए मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का आभारी हूं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी चर्चा से भारत और अमेरिका के संबंधों को और मजबूती मिलेगी.

इससे पहले दिन में जिल बाइडन ने नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी की थी, जहां उन्होंने शिक्षा तथा कार्यबल को लेकर भारत तथा अमेरिका की साझा प्राथमिकताओं को रेखांकित करने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बाइडन दंपति व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जिसमें 400 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जतायी गयी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक स्वागत का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय बूंदाबांदी के बीच व्हाइट हाउस के ‘साउथ लॉन’ में जमा थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >