‘कांग्रेस का मतलब लूट की दुकान, झूठ का बाजार’, बोले पीएम मोदी- बाय-बाय मोड में अशोक गहलोत सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस का मतलब है लूट की दुकान, झूठ का बाजार. जो ये इन दिनों बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं, उसमें लूट के इरादे और झूठ के पिटारे के सिवा और कुछ नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस का मतलब भी समझाया.

कांग्रेस का मतलब है लूट की दुकान, झूठ का बाजार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस का मतलब है लूट की दुकान, झूठ का बाजार. जो ये इन दिनों बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे हैं, उसमें लूट के इरादे और झूठ के पिटारे के सिवा और कुछ नहीं है. राजस्थान में जबसे कांग्रेस सरकार आई है, इन्होंने क्या किया? 4 साल से पूरी कांग्रेस पार्टी और सरकार आपस में लड़ रही है. हर कोई एक दूसरे की टांग खींच रहा है.

राजस्थान में बाय-बाय के मोड में अशोक गहलोत सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा, राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यहां की सरकार अभी से बाय-बाय मोड में आ गई है. मुझे पता चला है कि कुछ मंत्री विधायक तो अभी से अपने सरकारी बंगले खाली करके अपने खुद के घरों में सिफ्ट होने लगे हैं. अपनी हार पर इतना भरोसा सिर्फ कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं. पुरानी कहावत है कि दीया बुझने से पहले जोर से लपलपाता है. अपनी हार के डर से कांग्रेस भी ऐसा ही कर रही है.

Also Read: ‘जिस दिन तू न रहवा, जाना तारा तोहार का गत होई’, लालू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को भोजपुरी में चेताया

दिल्ली से चली योजनाओं पर कांग्रेस का पंजा झपटा मार देता है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, हम दिल्ली से योजनाएं राजस्थान भेजते हैं लेकिन जयपुर में कांग्रेस का पंजा उस पर झपटा मार देता है. कांग्रेस को राजस्थान की परेशानी से और आपकी दिक्कतों से कोई लेना देना नहीं है. घर-घर पीने का पानी पहुंचाने की भाजपा की योजना से भी कांग्रेस सरकार को परेशानी है.

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों का पारा चढ़ा : पीएम मोदी

बीकानेर में पीएम मोदी ने कहा, लोगों का उत्साह बता रहा है कि राजस्थान में सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ा है बल्की कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भी लोगों का पारा चढ़ गया है. जब जनता का पारा चढ़ता है तो सत्ता की गर्मी उतरते और सत्ता बदलते भी वक्त नहीं लगता.

महिला अपराध और बलात्कार मामले में राजस्थान सबसे आगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में बलात्कार के मामले में राजस्थान सबसे आगे है. हालात ये है कि यहां रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं. अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारी बेटियों पर गलत नजर डालने वालों को कांग्रेस संरक्षण दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >