'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' मेघालय में बोले पीएम मोदी- देश कह रहा है खिलेगा कमल

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब मैं मेघालय के बारे में सोचता हूं, तो मैं प्रतिभाशाली लोगों, जीवंत परंपराओं के बारे में सोचता हूं. मैं यहां आशा और विकास का संदेश लेकर आया हूं. भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मेघालय इसमें एक मजबूत योगदान दे रहा है.

मेघालय के तुरा में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास में मेघालय का अहम योगदान है. पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय की संस्कृति पर गर्व हैं. उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन मेघालय के लोग और देश कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा.

विकास में मेघालय का अहम योगदान: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब मैं मेघालय के बारे में सोचता हूं, तो मैं प्रतिभाशाली लोगों, जीवंत परंपराओं के बारे में सोचता हूं. मैं यहां आशा और विकास का संदेश लेकर आया हूं. भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मेघालय इसमें एक मजबूत योगदान दे रहा है.

देश के बांटने की कोशिश हुई: मेघालय में पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को बांटने की कोशिश की गई लेकिन हमने उन्हें जोड़ा. उन्होंने कहा कि मेघालय अब ऐसी सरकार चाहता है जो अपने परिवार के बजाय लोगों का ध्यान पहले रखें. उन्होंने कहा कि वो मेघालय में विकास कार्यों के साथ आपके प्यार का मोल चुकाऊंगा. उन्होंने कहा कि मेघालय के हितों को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई. मेघालय आज परिवार पहले सरकार के बजाय जनता पहले सरकार चाहता है. आज कमल का फूल मेघालय की ताकत, शांति और स्थिरता का प्रतीक बन गया है.

बिना नाम लिए विपक्ष पर साधा निशाना: पीएम मोदी मंच से बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जिन्हें देश ने नकार दिया है वे उदासी में डूबे हुए हैं और अब कह रहे हैं ‘मोदी तेरी कबर खुदेगी’ लेकिन देश की जनता कह रही है ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’. पीएम मोदी ने कहा एक बार फिर बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाएगी. लोगों का पूरा आशीर्वाद बीजेपी के साथ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >