पीएम मोदी के राजस्थान दौरे पर बवाल, अशोक गहलोत ने PMO पर 3 मिनट का संबोधन हटाने का लगाया आरोप

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया और लिखा, प्रधानमंत्री मोदी आप राजस्थान पधार रहे हैं. PMO ने कार्यक्रम से मेरा 3 मिनट का संबोधन हटा दिया है इसलिए मैं भाषण के जरिए आपका स्वागत नहीं कर पाऊंगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर हैं. जहां प्रधानमंत्री राजस्थान में एक लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 17,000 करोड़ रुपये की 14 वीं किस्त भी जारी करेंगे. इस दौरान मेडिकल कॉलेजों का भी उद्धाटन करेंगे. लेकिन अब पीएम मोदी के राजस्थान दौरे पर बवाल शुरू हो चुका है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएमओ पर उनके भाषण को हटाने का आरोप लगा दिया है. इधर सीएम के आरोप पर पीएमओ ने जवाब दिया है.

गहलोत ने पीएमओ पर लगाया गंभीर आरोप, किया ट्वीट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया और लिखा, प्रधानमंत्री मोदी आप राजस्थान पधार रहे हैं. PMO ने कार्यक्रम से मेरा 3 मिनट का संबोधन हटा दिया है इसलिए मैं भाषण के जरिए आपका स्वागत नहीं कर पाऊंगा. इस कारण मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं.

गहलोत ने ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार की की मांग

अशोक गहलोत ने ट्वीट किया और आगे लिखा, आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केन्द्र की भागीदारी का परिणाम है. इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपये है जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है. मैं राज्य सरकार की ओर से भी सभी को बधाई देता हूं. मैं इस कार्यक्रम में अपने भाषण के माध्यम से जो मांग रखता वो इस ट्वीट के माध्यम से रख रहा हूं. आशा करता हूं 6 महीने में की जा रही इस सातवीं यात्रा के दौरान आप इन्हें पूरी करेंगे.

1. राजस्थान खासकर शेखावटी के युवाओं की मांग पर अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती पूर्ववत जारी रखी जाए.

2. राज्य सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी को-ऑपरेटिव बैंकों से 21 लाख किसानों के 15,000 करोड़ रुपये के कर्जमाफ किए हैं. हमने केंद्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जमाफ करने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा है जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे. इस मांग को पूरा किया जाए.

3. राजस्थान विधानसभा ने जातिगत जनगणना के लिए संकल्प पारित कर भेजा है. केंद्र सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले.

4. NMC की गाइडलाइंस के कारण हमारे तीन जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है. ये पूरी तरह स्टेट फंडिंग से बन रहे हैं. इन आदिवासी बाहुल्य तीनों जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी केंद्र सरकार 60% की फंडिंग दे.

5. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाए.

Also Read: PM Kisan Yojana: पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त करेंगे जारी, खाते में आएंगे 17 हजार करोड़ रुपये

पीएमओ ने अशोक गहलोत के ट्वीट का दिया जवाब

पीएमओ ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के ट्वीट का जवाब दिया और ट्वीट कर लिखा, प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया था और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया था. लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे. पीएम की पिछली यात्राओं के दौरान भी आप हमेशा आमंत्रित किये जाते रहे हैं और आपने भी अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई है. आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है. विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम अंकित है.

पीएम मोदी राजस्थान में पांच नए चिकित्सा महाविद्यालयों का करेंगे उद्घाटन

इसके अलावा प्रधानमंत्री चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्रीगंगानगर में पांच नए चिकित्सा महाविद्यालयों का उद्घाटन करेंगे और बारां, बूंदी, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और टोंक में सात चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री जिन चिकित्सा महाविद्यालयों का उद्घाटन करेंगे उन पर कुल 1400 करोड़ रुपये की लागत आई है जबकि वह जिन सात चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला रखेंगे,वे 2,275 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे.

पीएम मोदी 6 एकलव्य मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वे केन्द्रीय विद्यालय तिवरी, जोधपुर का भी उद्घाटन करेंगे. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री 27 जुलाई को सुबह लगभग 11:15 बजे राजस्थान के सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >