PM Modi Mann Ki Baat Updates: पीएम मोदी ने कहा- कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से जारी

Mann Ki Baat, Mann Ki Baat, Pm narendra modi updates : दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के जारी आंदोलन और आम बजट के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73वीं बार रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम कर रहे हैं. बता दें, लाल किले की घटना के बाद टूट के कगार पर पहुंच चुका किसान आंदोलन एक बार फिर नये जोश से चल पड़ा है. इसके अलावा कल आम बजट आ रहा है. ऐसे में पीएम मोदी का यह संबोधन और भी खास हो गया है. मन की बात कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ..

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

झांसी में स्ट्रबेरी फेस्टिवल शुरू हुआ

झांसी में एक महीने तक चलने वाला स्ट्रबेरी फेस्टिवल शुरू हुआ. पीएम ने कहा- हर किसी को आश्चर्य होता है स्ट्राबेरी और बुंदेलखंड! लेकिन, यही सच्चाई है.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

पर्यावरण की रक्षा भी और आमदनी भी 

पीएम मोदी ने मन की बात में बताया कि, पर्यावरण की रक्षा से कैसे आमदनी के रास्ते भी खुलते हैं, अरुणाचल प्रदेश के तवांग के एक पहाड़ी इलाके में मोन शुगु नाम का एक पेपर बनाने को लेकर दिया.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया के लिए बन रहा मिसाल

पीएम मोदी ने कहा- भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान अब दुनिया के लिए बन रहा है मिसाल.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

अमृत महोत्सव की होगी शुरुआत

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष का समारोह के रूप में अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है. ऐसे में यह हमारे उन महानायकों से जुड़ी स्थानीय जगहों का पता लगाने का बेहतरीन समय है, जिनकी वजह से हमें आजादी मिली.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

भारत दवाओं और वैक्सीन को लेकर सक्षम

आज भारत दवाओं और कोरोना वैक्सीन को लेकर सक्षम है, आत्मनिर्भर है

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

कोरोना वैक्सीन से आया आत्मविश्वास

पीएम मोदी ने कहा कि, कोरोना वैक्सीन से देश में आत्मविश्वास आया है. साथ ही पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

तिरंगे के अपमान से देश दुखी

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा है कि, तिरंगे के अपमान से देश दुखी हुआ है.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

कैसे समय बीता, पता ही नहीं चला- पीएम 

पीएम ने कहा- आज, 2021 की जनवरी का आखिरी दिन है. क्या आप भी मेरी तरह ये सोच रहे हैं कि अभी कुछ ही दिन पहले तो 2021 शुरू हुआ था? लगता ही नहीं कि जनवरी का पूरा महीना बीत गया है.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

Mann ki Baat- पीएम मोदी का संबोधन शुरू

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन शुरू.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

पाम्पोर इलाका केसर की खेती के लिए विख्यात

पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि, कश्मीरी लोगों की गर्मजोशी ऐसी है कि वहां के केसर का स्वाद ही अलग होता है और पाम्पोर इलाका केसर की खेती के लिए विख्यात है.

5:02 PM. 31 Jan 21 5:02 PM. 31 Jan

आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी

इससे पहले ‘मन की बात’ के 72वें संस्‍करण में पीएम मोदी ने अपने विचार साझा करते हुए उम्मीद जताई कि अब कश्मीरी केसर का निर्यात बढ़ेगा तथा इससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी.

3:57 PM. 31 Jan 21 3:57 PM. 31 Jan

आम बजट से पहले पीएम मोदी आज करे रहे हैं मन की बात 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानी आज रेडियो पर अपने बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात कर रहे हैं. फिर जोर पकड़ते किसान आंदोलन और आम बजट के एक दिन पहले पीएम का आज का संबोधन काफी अहम माना जा रहा है. बता दें, मन की बात रेडियो प्रोग्राम का ये आज 73वां एपिसोड है.

3:57 PM. 31 Jan 21 3:57 PM. 31 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Mann Ki Baat, Mann Ki Baat, Pm narendra modi updates : दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के जारी आंदोलन और आम बजट के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73वीं बार रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम कर रहे हैं. बता दें, लाल किले की घटना के बाद टूट के कगार पर पहुंच चुका किसान आंदोलन एक बार फिर नये जोश से चल पड़ा है. इसके अलावा कल आम बजट आ रहा है. ऐसे में पीएम मोदी का यह संबोधन और भी खास हो गया है. मन की बात कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >