Karnataka Election में पीएम मोदी की धमाकेदार एंट्री, दो दिन में 6 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं. शनिवार और रविवार को पीएम मोदी छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो जगहों पर रोड शो भी करेंगे.

पीएम मोदी के कर्नाटक दौरे का पुरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे जहां वह दोपहर एक बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा को संबोधित करने के बाद वह बेलगावी जिले के कुड़ाची जाएंगे जहां वह दोपहर करीब पौने दो बजे लोगों को संबोधित करेंगे. बाद में मोदी बेंगलुरु उत्तर में रोड शो करने के लिए शाम को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे.

बेंगलुरु में रात्रि विश्राम करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पहले दिन रैली और रोड शो करने के बाद पीएम मोदी बेंगलुरु में रात्रि विश्राम करेंगे. रविवार सुबह राजभवन से कोलार के लिए रवाना होंगे, जहां वह सुबह 11.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री कोलार से रामनगर जिले के चन्नापटना के लिए रवाना होंगे और दोपहर डेढ़ बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मोदी हासन जिले के बेलूर जाएंगे जहां वह दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर लोगों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का अगला गंतव्य उसी शाम मैसूरु होगा, जहां वह एक रोड शो करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह विशेष विमान से मैसूरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: विवादास्पद बयान के बाद अब रोड शो में चले पत्थर, कांग्रेस उम्मीदवार का सिर फटा

इस साल नौवीं बार कर्नाटक का दौरा करेंगे पीएम मोदी

फरवरी के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस साल कर्नाटक का यह नौवां दौरा है, जहां 10 मई को 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के नतीजे 13 मई का आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >