‘पीएम पेंशन योजना’ के तहत मिल रहे हैं 70 हजार रुपये, क्या आप योग्य हैं? जानें इस वायरल दावे का सच...

PIB Fact Check : पीआईबी फैक्टचेक के जरिये सरकारी योजनाओं से संबंधित वायरल दावों का फैक्टचेक किया जा रहा है ताकि आमलोगों के बीच किसी तरह का भ्रम ना फैले. इसी क्रम में एक और वायरल दावा सामने आया है. इस वायरल मैसेज में ‘पीएम पेंशन योजना’ (PM Pension Yojana) के तहत 70 हजार रुपये प्राप्त करने की पात्रता को कंफर्म किया जा रहा है.

PIB Fact Check : पीआईबी फैक्टचेक के जरिये सरकारी योजनाओं से संबंधित वायरल दावों का फैक्टचेक किया जा रहा है ताकि आमलोगों के बीच किसी तरह का भ्रम ना फैले. इसी क्रम में एक और वायरल दावा सामने आया है. इस वायरल मैसेज में ‘पीएम पेंशन योजना’ के तहत 70 हजार रुपये प्राप्त करने की पात्रता को कंफर्म किया जा रहा है.

कई लोगों को ऐसे मैसेज आ रहे हैं जिसमें उन्हें यह बताया जा रहा है कि वे पीएम पेंशन योजना के तहत 70 हजार रुपये प्राप्त करने के अधिकारी हैं. पीआईबी फैक्टचेक में जब इस वायरल दावे की सच्चाई का पता लगाया गया तो पाया गया कि यह मैसेज फेक है. ऐसी कोई योजना सरकार नहीं चला रही है.

हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर भी कई फेक मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हैं, जिनमें से प्रमुख मैसेज यह है कि सरकार ने किसान आंदोलन को दबाने के लिए सेना को बुला लिया है, जबकि यह दावा गलत है. जो वीडियो और तसवीर वायरल की जा रही है वह पुरानी है और उसका किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है.

भ्रम फैलाने वाले दावों की अधिकता के कारण पीआईबी लगातार फैक्टचेक कर रहा है और लोगों से अपना व्हाट्‌सएप नंबर शेयर कर वायरल दावों को शेयर करने के लिए कह रहा है ताकि सच्चाई को सामने लाया जा सके.

Also Read: Farmers Protest latest news : पंजाब के DIG ने किसानों के समर्थन में पद से दिया इस्तीफा, कही ये बात…

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >