सोमवार (25 मई) से पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. 10 दिनों में चौथी बार दाम बढ़े हैं. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये और पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
25.05.26 को चार महानगरों में खुदरा बिक्री मूल्य (RSP)
एमएस (पेट्रोल) की कीमतें
दिल्ली ₹102.12 (+2.61)
कोलकाता ₹113.51 (+2.87)
मुंबई ₹111.21 (+2.72)
चेन्नई ₹107.77 (+2.46)
हाई स्पीड डीजल की कीमतें
दिल्ली ₹95.20 (+2.71)
कोलकाता ₹99.82 (+2.80)
मुंबई ₹97.83 (+2.81)
चेन्नई ₹99.55 (+2.57)
मई 2026 में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए
15 मई 2026: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई.
19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल करीब 87 पैसे और डीजल 91 पैसे तक महंगा हुआ.
23 मई 2026: तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया.
25 मई 2026: चौथी बार पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ.
पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बाद दिल्ली के जनपथ फ्यूल स्टेशन पर एक ग्राहक ने नाराजगी जताई. उसने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं. उसकी रोज की कमाई सिर्फ 600-700 रुपये है, लेकिन पेट्रोल पर ही काफी पैसा खर्च हो जाता है. ग्राहक ने कहा कि आम आदमी पहले ही महंगाई से परेशान है, ऐसे में सरकार को ईंधन की कीमतें सही तरीके से तय करनी चाहिए और लोगों पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहिए.
