क्या चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? आ गया इस सवाल का जवाब

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की खबर पर मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह फेक हैं. ऐसी खबर लोगों में डर व घबराहट फैलाने के लिए वायरल की जा रही हैं, इन पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है.

Petrol-Diesel Price Hike : क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? यदि ये सवाल आपके भी मन में आ रहा है तो इसका जवाब पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से दिया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की खबरों को मंत्रालय ने खारिज कर दिया है. मंत्रालय ने गुरुवार (23 अप्रैल) को साफ किया कि राज्य चुनावों के बाद दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. ऐसी खबरें गलत और भ्रामक हैं, जनता को डराने वाली नहीं हैं. सरकार इस पर अभी विचार भी नहीं कर रही है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या कहा?

मीडिया में चल रही खबरों पर रिएक्शन देते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने की जो बातें फैल रही हैं, वे पूरी तरह “फर्जी” हैं. मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स चल रही थीं, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव फिलहाल विचार में नहीं है. मंत्रालय ने कहा कि ये खबरें गलत और भ्रामक हैं. असल में भारत ऐसा देश है जहां पिछले चार सालों में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. सरकार और ऑयल कंपनियां कोशिश कर रही हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम लोगों पर न पड़े और उन्हें राहत मिलती रहे.

यह भी पढ़ें : कहीं पेट्रोल हुआ सस्ता तो कहीं डीजल ने दिखाए नखरे, यहां चेक करें 23 अप्रैल की पूरी रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >