NSA अजीत डोभाल के आवास में गाड़ी सहित घुसने की कोशिश, हिरासत में अज्ञात शख्स, पुलिस ने कही ये बात

अजीत डोभाल (Ajit Doval) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor, NSA) के आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की है. हालांकि, आवास में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों ने उस अज्ञात शख्स को हिरासत में ले लिया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor, NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) के आवास में एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की है. हालांकि, आवास में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों ने उस अज्ञात शख्स को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा बल उस अज्ञात शख्त से पूछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के दिल्ली स्थित आवास पर सुबह एक अज्ञात शख्स ने घुसने की कोशिश की. अज्ञात शख्स अपनी कार समेत आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया

वहीं, इस बारे में दिल्ली पुलिस का कहना है कि, प्राथमिक जांच में जो बात सामने आयी है उसके मुताबिक, अजीत डोभाल (Ajit Doval) के आवास में घुसने वाले अज्ञात शख्स मानसिक रूप से बीमार लग रहा था. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कार भी उसकी अपनी नहीं थी, वो किराए के कार में सवार होकर आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >