Parliament Winter Session: प्रियंका गांधी और रवींद्र चव्हाण गुरुवार को लोकसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ

Parliament Winter Session: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रवींद्र वसंतराव चव्हाण गुरुवार को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे.

Parliament Winter Session: प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे ही शपथ लेंगीं, संसद में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की तीसरी सदस्य बन जाएंगी. प्रियंका ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को 410931 वोटों के अंतर से हराकर वायनाड लोकसभा सीट हासिल की. यह सीट उनके भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई थी, जो पहले वायनाड का प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन आम चुनाव में उन्होंने दो सीट वायनाड और रायबरेली से जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली को चुना और वायनाड से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, बीजेपी की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था.

रवींद्र वसंतराव चव्हाण ने नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत दर्ज की

कांग्रेस के रवींद्र वसंतराव चव्हाण ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 586788 वोटों से जीत हासिल की. ​​यह सीट मौजूदा कांग्रेस सांसद वसंतराव बलवंतराव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई थी, जिससे उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

Also Read: Maharashtra News: महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन? कल दिल्ली में होगी अहम बैठक, इस नाम पर लग सकती है मुहर

वायनाड के नेताओं ने प्रियंका गांधी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा

केरल के वायनाड के नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत का प्रमाण पत्र सौंपा. लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >