Parliament Winter Session: एक दिन सबसे अधिक 78 सांसद हुए निलंबित, जानिए क्या है मामला

Parliament Winter Session: संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर सोमवार को विपक्षी दल अपनी मांग पर अड़े थे. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद लोकसभा से 33 और राज्यसभा से 34 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है.

Parliament Winter Session: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी सहित कुछ और सांसदों को आज लोकसभा से निलंबित कर दिया गया. कुल 33 सांसदों को सदन से निलंबित किया गया है. जिन सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने निलंबित किया उनमें अधीर रंजन चौधरी, टीआर बालू, दयानिधि मारन समेत कई और शामिल हैं. संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इन सांसदों के निलंबन को लेकर सदन में एक प्रस्ताव रखा था जिसे स्वीकार कर लिया गया.

पूरे शीत सत्र के लिए हुए सस्पेंड
दरअसल संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर आज यानी सोमवार को विपक्षी दल अपनी मांग को लेकर अड़े थे. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई और सांसदों को लोकसभा से पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया.

हम सदन में चर्चा चाहते हैं- अधीर रंजन चौधरी
वहीं, लोकसभा से अपने निलंबन पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि मेरे समेत सभी नेताओं को निलंबित कर दिया गया है. हम कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि हमारे जिन सांसदों को पहले निलंबित किया गया था उन्हें बहाल किया जाए और गृह मंत्री आकर सदन में इस मामले पर बयान दें. चौधरी ने कहा कि वो रोज टीवी पर बयान देते हैं और संसद की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कर रही है, इस पर भी वो थोड़ा संसद में भी बोल सकते हैं.

यह लोकतंत्र की हत्या है- अब्दुल खालिक
वहीं, 31 लोकसभा सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि हमने केवल सुरक्षा उल्लंघन की घटना के संबंध में सरकार से जवाब मांगा था. हमने केवल यह पूछा था कि गृह मंत्री सदन में कब आएंगे और इस पर बयान देंगे और हमने ये सवाल पूछने पर निलंबित कर दिया गया है. बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा और रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. खालिक ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. हम अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे.


Also Read: PM Modi at Varanasi: पीएम मोदी बोले-महादेव की काशी की मैं जितनी भी सेवा कर पाऊं, वह मुझे कम ही लगती है…

लोकसभा से इन सांसदों को किया गया निलंबित

लोकसभा में कांग्रेस के वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद, मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस, द्रमुक की कनिमोई, प्रतिबन, माकपा के एस वेंकटेशन और पी आर नटराजन तथा भाकपा के के सुब्बारायन का निलंबन हुआ है. सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

राज्यसभा से 34 विपक्षी सदस्य निलंबित

वहीं, राज्यसभा से भी 34 विपक्षी सदस्यों को सदन के नियमों के उल्लंघन को लेकर मौजूदा सत्र के बाकी समय के लिए निलंबित कर दिया गया है. कांग्रेस के जयराम रमेश, केसी समेत कुल 34 सस्पेंड विपक्षी सांसद में वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला, टीएमसी के सुखेंदु शेखर रे और शांतनु सेन, राजद के मनोज कुमार झा को शेष सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. राज्यसभा ने सोमवार को सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए विपक्षी दलों के 34 सदस्यों को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए तथा 11 सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >