Parliament Session: दिल्ली हज कमिटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा- वक्फ बोर्ड के अधिनियम में संशोधन महत्वपूर्ण कदम

Parliament Session Live: वक्फ विधेयक सरकार लोकसभा में पेश कर दिया है. AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कानून में हिंदू-मुस्लिम में भेदभाव किया जा रहा है. संसद के सत्र से जुड़ी हर खबर पढ़ें यहां

Live Updates
9:47 PM. 8 Aug 24 4:17 PM. 8 Aug

शहजाद पूनावाला बोले- वक्फ विधेयक का मुस्लिम समाज के लोग करते हैं तहे दिल से स्वागत

वक्फ(संशोधन) विधेयक, 2024 पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, इस विधेयक से सभी और मुस्लिम समाज के लोग तहे दिल से स्वागत करते हैं. ये एक सुशासन समर्थक, प्रो पारदर्शिता, प्रो महिला. प्रो गरीब मुस्लिम कदम है, ये भ्रष्टाचार विरोधी, भू-माफिया विरोधी है इसलिए हम इसका स्वागत करते हैं. इसमें पारदर्शिता है. कांग्रेस की तृष्टिकरण की राजनीति के चलते जिस प्रकार से असीमित ताकतें वक्फ बोर्ड या वक्फ कानून में थी वो ताकते संविधान सम्मत में नहीं थी. आज सभी मुस्लिम इस वक्फ(संशोधन) विधेयक के पक्ष में है.

9:40 PM. 8 Aug 24 4:10 PM. 8 Aug

दिल्ली हज कमिटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा- वक्फ बोर्ड के अधिनियम में संशोधन महत्वपूर्ण कदम

वक्फ(संशोधन) विधेयक, 2024 पर दिल्ली हज कमिटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, वक्फ बोर्ड के अधिनियम में संशोधन एक पारदर्शी, जवाबदेही और समान प्रतिनिधित्व की व्यवस्था के साथ एक प्रभावी कानून बनाने की ओर बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है. इस संशोधन के तहत मुस्लिम समाज के सभी वर्गों की भागीदारी का इंतजाम किया गया है. 21वीं सदी की जो सबसे महत्वपूर्ण मांग है, महिलाओं के समावेश की बात की गई है, तो विपक्ष को इसमें क्या समस्या है. क्या वे महिला विरोधी हैं? दूसरी बात है वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग न हो.

9:39 PM. 8 Aug 24 4:09 PM. 8 Aug

LJP रामविलास पार्टी ने वक्फ विधेयक का किया समर्थन

वक्फ(संशोधन) विधेयक, 2024 पर LJP(रामविलास) की सांसद शंभावी चौधरी ने कहा, हमारी पार्टी इस बिल के समर्थन में है क्योंकि हमारी पार्टी के संस्थापक (रामविलास पासवान) शुरू से ही अल्पसंख्यक के लिए एक बुलंद आवाज़ रहे हैं. हम आज भी वक्फ संशोधन बिल के पक्ष में हैं. अगर यह बिल कमिटी के पास जाती है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है.

8:26 PM. 8 Aug 24 2:56 PM. 8 Aug

अभी गलती सुधारने का वक्त : किरेन रिजिजू

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड को लेकर कई उदाहरण दिए. इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी गलती सुधारने का वक्त है.

8:14 PM. 8 Aug 24 2:44 PM. 8 Aug

वक्फ बोर्ड का कंप्यूटरीकरण करने की जरूरत: किरेन रिजिजू

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड को लेकर बनी जेपीसी की सिफारिशें भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि इनका ध्यान बस इसी में है कि किसे मुतल्लवी बनाना है, किसे हटाना है. वक्फ की संपत्तियों को सही तरीके से मैनेज नहीं किया गया है. वक्फ बोर्ड का कंप्यूटरीकरण करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि म्यूटेशन रेवेन्यू रिकॉर्ड में होना चाहिए.

8:11 PM. 8 Aug 24 2:41 PM. 8 Aug

यूपीए के समय में सच्चर कमेटी आपने ही बनाई : किरेन रिजिजू

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ विधेयक पर कहा कि यूपीए के समय में सच्चर कमेटी आपने ही बनाई थी. इस कमेटी ने कहा था कि वक्फ की जो संपत्तियां हैं, उनसे आमदनी जो बताई गई है, वह सटीक नहीं है. आज जो बिल पेश किया जा रहा है, वह सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुरूप ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >