Parliament Session : लोकसभा ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन बिल 2026 बिना बहस के पास किया, दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित

संसद का लाइव अपडेट (File Photo)
Parliament Session Live : संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को (31 जुलाई) लोकसभा से जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन (संशोधन) विधेयक, 2026 पास हो गया. यह विधेयक बिना बहस के पारित हुआ. दोनों सदनों में काफी हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे के बाद दोनों सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. अब संसद की कार्यवाही सोमवार को शुरू होगी, क्योंकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा.
लोकसभा से जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन बिल पास
शुक्रवार को लोकसभा ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन बिल लोकसभा से पास कर दिया. इस बिल के पारित होने के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.
सोमवार तक स्थगित हुई राज्यसभा
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही आज पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.
पवन खेड़ा ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि हिंसा का शिकार हुए लोगों को न्याय मिलना चाहिए और हिंसा करने वालों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा गया, तो पेलेट गन घटना में भी संबंधित मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. अयोध्या राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर खेड़ा ने कहा कि विपक्ष को 'राम विरोधी' बताना गलत है. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा और RSS को सावरकर के बारे में उठे सवालों का जवाब देना चाहिए.
JPSC-JSSC विवाद पर क्या बोलीं महुआ माजी
JMM सांसद महुआ माजी ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है. उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि संबंधित अध्यक्ष से इस्तीफा ले लिया गया है और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जांच की जिम्मेदारी CID को दी गई है और एजेंसी सक्रियता से जांच कर रही है.
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. अब सदन की बैठक दोपहर 12 बजे फिर से शुरू होगी.
पत्रकार के सवाल पर राहुल गांधी ने क्या कहा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जब CJP छात्र आंदोलन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पत्रकार से ही सवाल कर दिया. राहुल गांधी ने कहा, "क्या आप BJP के हैं?"
झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन
झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में मौन प्रदर्शन किया. उन्होंने JPSC और JSSC-CGL समेत भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. सांसदों ने इन मामलों की CBI से जांच कराने की मांग की. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है.
12 साल सत्ता से बाहर रहकर कांग्रेस का संतुलन बिगड़ गया : निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से बिना आधार और बेबुनियाद बयान देते रहे हैं. दुबे ने आरोप लगाया कि 12 साल से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.
राहुल गांधी का मोदी-शाह पर हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता देश की नई पीढ़ी (Gen Z) को डराने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, "आप भारत का अतीत हैं. इसलिए देश के भविष्य यानी युवाओं के साथ संभलकर पेश आइए." उन्होंने युवाओं के अधिकारों और भविष्य की रक्षा करने की भी बात कही.
Parliament Session : लोकसभा ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन बिल 2026 बिना बहस के पास किया, दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा सुधार और पेपर लीक पर कार्रवाई वाले मैसेज का स्वागत किया. संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अच्छी बात कही है. पेपर लीक में शामिल किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाना चाहिए. वहीं, वंदे मातरम् विधेयक पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए. आजादी की लड़ाई में लोग 'वंदे मातरम्' का नारा लगाते हुए जेल गए और गोलियां भी खाईं.