Parliament Session LIVE : डीएमके ने ‘नीट’ खत्म करने की मांग उठाई

Parliament Session LIVE Update : संसद का मानसून सत्र चल रहा है. शुक्रवार यानी 2 अगस्त को सत्र का 10वां दिन है. आज से सत्र के खत्म होने तक (12 अगस्त) सदन के दोनों सदनों में बिल पेश होंगे जिनपर बहस होगी. मानसून सत्र से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ….

Live Updates
7:49 PM. 2 Aug 24 2:19 PM. 2 Aug

डीएमके ने ‘नीट’ खत्म करने की मांग उठाई

डीएमके सांसद रानी श्रीकुमार ने तमिलनाडु में मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ अभ्यर्थियों की खुदकुशी के मामलों का उल्लेख लोकसभा में किया. उन्होंने कहा कि नीट गरीब विरोधी और गांव के बच्चों के खिलाफ है. केंद्र सरकार को नीट को पूरे देश से खत्म करना चाहिए.

6:45 PM. 2 Aug 24 1:15 PM. 2 Aug

टीएमसी सांसद ने दवाओं और जीवन बीमा पर से 18 % जीएसटी वापस लेने की मांग की

टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने सरकार से मांग की कि दवाओं और जीवन बीमा पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को वापस लिया जाना चाहिए.

6:29 PM. 2 Aug 24 12:59 PM. 2 Aug

जन औषधि केंद्रों से दवाएं खरीदने से मरीजों को 28,000 करोड़ रुपये की बचत हुई, नड्डा ने लोकसभा में कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि योजना के तहत सस्ती कीमतों पर बेची जाने वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों से लोगों को अब तक 28,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिली है.

5:56 PM. 2 Aug 24 12:26 PM. 2 Aug

आजकल ज्यादा चल रहा है सदन में महाभारत सुनाने का किस्सा: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में किसी का नाम लिए बगैर तंज कसा. उन्होंने कहा कि आजकल यहां महाभारत सुनाने का किस्सा ज्यादा चलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >