Parliament Session : रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने रेल मांत्री का मांगा इस्तीफा

Parliament Session LIVE Update : संसद का मानसून सत्र चल रहा है. गुरुवार यानी 1 अगस्त को सत्र का नौवां दिन है. आज से सत्र के खत्म होने तक (12 अगस्त) सदन के दोनों सदनों में बिल पेश होंगे जिनपर बहस होगी. मानसून सत्र से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ….

Live Updates
11:07 PM. 1 Aug 24 5:37 PM. 1 Aug

रेल हादसे को लेकर कांग्रेस ने रेल मांत्री का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, अश्विनी वैष्णव अपनी नैतिक जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं. पिछले 2 महीनों में 4 मालगाड़ियां पटरी से उतर चुकी हैं. पिछले 2-3 महीनों में रेल हादसों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है. आत्मचिंतन करें और आपको खुद समझ आ जाएगा कि आपको पद पर बने रहना चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए.

7:04 PM. 1 Aug 24 1:34 PM. 1 Aug

लोकसभा ने रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों को दी मंजूरी

गुरुवार को लोकसभा ने रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों को मंजूरी दी.

7:04 PM. 1 Aug 24 1:34 PM. 1 Aug

लोकसभा ने रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों को दी मंजूरी

गुरुवार को लोकसभा ने रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों को मंजूरी दी.

6:57 PM. 1 Aug 24 1:27 PM. 1 Aug

राज्यसभा में उठी चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु सीमा 25 से 21 वर्ष करने की मांग

राज्यसभा में गुरुवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष किए जाने की मांग की गई. वर्तमान में यह 25 वर्ष है. सदन में शून्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा ने इस मामले को उठाया और कहा कि भारत एक युवा देश है लेकिन इस अनुपात में युवा राजनीति में नहीं हैं.

6:25 PM. 1 Aug 24 12:55 PM. 1 Aug

150 से 200 किलोमीटर की दूरी वाले दो शहरों के बीच चलाई जाएगी वंदे मेट्रो, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि ट्रेनों में सामान्य डिब्बों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए करीब ढाई हजार सामान्य कोच के उत्पादन का विचार सरकार ने किया है. मोदी सरकार ने 50 और अमृत ट्रेन के निर्माण का फैसला किया है. रेल मंत्री ने लोकसभा में कहा कि 150 से 200 किलोमीटर की दूरी वाले दो शहरों के बीच चलाई जाएगी वंदे मेट्रो, इसका डिजाइन तैयार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >