अखिलेश बोले – आर्मी स्कूल से पढ़ा हूं तो अनुराग ठाकुर ने कहा- मैं आर्मी में कैप्टन, संसद में अग्निवीर पर SP और BJP में घमासान

Parliamentary Session: लोकसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर के बीच जमकर बहस हुई.

Parliament Session: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, अगर अग्निवीर योजना इतनी ही अच्छी है, तो फिर राज्य सरकारों को 10 फीसदी आरक्षण क्यों देने पड़ रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा, जब केंद्र सरकार योजना लाई थी, तब बड़े-बड़े उद्योगपतियों से ट्वीट कराया गया था कि इससे अच्छी योजना नहीं हो सकती. अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा, केंद्र ने भी मान लिया है कि अग्निवीर योजना अच्छी नहीं है, तभी अपनी सरकारों को कह रही है कि रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों को नौकरी में आरक्षण का लाभ दें.

अखिलेश यादव को अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब

अग्निवीर योजना पर जब अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला, तो अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा, अग्निवीर में 100 फीसदी रोजगार की गारंटी है. अनुराग के जवाब देने पर अखिलेश यादव ने कहा, मैं बैठ जाता हूं, आप खड़े होकर कह दें कि योजना ठीक है. अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा, मैं हिमाचल प्रदेश से आता हूं, जिसने परमवीर चक्र विजेता दिया है, कारगिल युद्ध में कई जवान शहीद भी हुए. वन रैंक वन पेंशन योजना की मांग लंबे समय से हो रही थी, जिसे किसी भी सरकार ने पूरा नहीं किया. केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लागू किया. अनुराग ठाकुर ने कहा, अग्निवीर पर 100 फीसदी रोजगार की गांरटी है और आगे भी रहेगी.

अखिलेश बोले- मैं आर्मी स्कूल से पढ़ा हूं, तो अनुराग ने कहा, मैं आर्मी में कैप्टन

संसद में बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने अनुराग ठाकुर से पूछा चैल कहा है ? अभी गए हो उस मिलिट्री स्कूल में. मैं आर्मी स्कूल से पढ़ा हूं. परमवीर चक्र वाले बयान पर भी अखिलेश यादव ने कहा, आप परमवीर चक्र की बात करते हो, मैं भी कई नाम गिना सकता हूं. अखिलेश यादव के इस बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ये तो केवल आर्मी स्कूल गए हैं, मैं तो अब भी आर्मी में कैप्टन रैंक की सेवाएं दे रहा हूं.

अखिलेश यादव ने मोदी पर भी बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित अंदरूनी खींचतान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कटाक्ष किया कि जिसने हराया, उसे हटा नहीं पा रहे हैं. यादव ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार चलने वाली नहीं, बल्कि गिरने वाली सरकार है तथा यह ‘साइकिल’ के भरोसे ही चल रही है. साइकिल समाजवादी पार्टी के साथ साथ तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) का भी चुनाव चिन्ह है. मौजूदा सरकार में तेदेपा मुख्य घटक दल है. यादव ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के साथ नोकझोंक के दौरान प्रधानमंत्री का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए सदन में कहा, आप अपने आप को ताकतवर कहते थे, लेकिन जिसने (लोकसभा चुनाव में) हराया, उसे हटा नहीं पा रहे हैं.

रेल हादसे पर भी अखिलेश ने केंद्र सरकार पर हमला बोला

अखिलेश यादव ने रेल हादसों का उल्लेख करते हुए कहा, एक और रेल दुर्घटना की खबर सुनी है. जबसे यह सरकार आई है तब से रेल दुर्घटना और पेपर लीक में स्पर्धा चल रही है कि कौन आगे जाएगा.

हंगामे में गायब हो रहे जनहित के मुद्दे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >