संसद सुरक्षा चूक मामला: दो और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है पुलिस, एक को राजस्थान से पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं या उनसे पूछताछ की गयी है. इनके अलावा कुछ और लोग हैं जो सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह युवा फैन क्लब’ से जुड़े थे जिसे अब ‘डिलीट’ कर दिया गया है.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड ललित झा को गुरुवार को गिरफ्तार किया. मामले को लेकर जो ताजा अपडेट है उसके अनुसार मामले के संबंध में दो और लोगों से पूछताछ की गई है. एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से यह खबर सामने आई है. सूत्र ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ की काउंटर इंटेलीजेंस इकाई ने गुरुवार देर रात दो लोगों को पकड़ा जिनमें से एक राजस्थान से है. उसने बताया कि इन दोनों ने ललित मोहन झा की मदद की थी जिसे संसद की सुरक्षा में चूक की घटना का कथित सरगना बताया जा रहा है.

पुलिस सूत्र ने बताया कि ललित झा बुधवार से ही फरार था जब चार लोगों ने संसद में और उसके बाहर सुरक्षा में सेंध लगायी थी. झा गुरुवार रात को नयी दिल्ली जिले में एक पुलिस थाने पहुंचा और काउंटर इंटेलीजेंस इकाई का एक दल उससे पूछताछ कर रहा है. सूत्र ने बताया कि जिन दो लोगों से पूछताछ की जा रही है उनमें से एक मूल रूप से उस समूह का हिस्सा बनना चाहता था जिसने संसद की सुरक्षा में सेंध लगायी लेकिन ‘‘वह उस दिन आ नहीं सका था.’’

Also Read: संसद चूक मामला: ललित झा ने क्या किया मोबाइल फोन का ? ये बड़ी बात आई सामने

अभी तक आठ लोग गिरफ्तार किए गए

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक आठ लोग गिरफ्तार किए गए हैं या उनसे पूछताछ की गयी है. इनके अलावा कुछ और लोग हैं जो सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह युवा फैन क्लब’ से जुड़े थे जिसे अब ‘डिलीट’ कर दिया गया है. सूत्र ने बताया कि पुलिस इस समूह के सदस्यों की सूची हासिल करने का प्रयास कर रही है. उसने बताया कि शिक्षक और एक एनजीओ सदस्य झा ने कहा कि उसने सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल से लिए चार मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं लेकिन उसके दावे की पुष्टि की जा रही है. इन चारों ने ही संसद के भीतर और बाहर इस योजना को अंजाम दिया था.

काउंटर इंटेलीजेंस दल ने यह पता लगाने के लिए भी झा से पूछताछ की है कि क्या उसे संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए किसी व्यक्ति या संगठन ने निर्देश दिया था. पुलिस ने बताया कि सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए चारों आरोपियों को जांच के तहत उनके गृह नगर ले जाया जाएगा. उन्हें उन जगहों पर ले जाया जाएगा जहां उन्होंने इस योजना को अंजाम देने के लिए मुलाकात की थी. एक अधिकारी ने कहा, इसके लिए विशेष प्रकोष्ठ ने अलग दल बनाए हैं जो इन आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर लेकर जाएंगे.

Also Read: Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस कैसे पहुंची मास्टर माइंड ललित झा तक? जानें यहां

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए

संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को, सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया. इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई है. संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >