संसद की सुरक्षा में चूक मामला: मास्टरमाइंड ललित झा के साथ TMC नेता की तस्वीर, बीजेपी ने किया हमला

बीजेपी ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले के मास्टरमाइंड ललित झा के साथ टीएमसी विधायक की एक तस्वीर जारी की है. जिसके बाद राजनीति गर्म हो गई है. तस्वीर में ललित झा के साथ टीएमसी विधायक तापस रॉय दिख रहे हैं.

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में एक ओर जांच चल रही है, तो दूसरी ओर इसपर राजनीति भी तेजी से हो रही है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियां सरकार पर लगातार हमला कर रही हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी ने भी विपक्षी पार्टियों पर जमकर पलटवार किया है. बीजेपी ने सुरक्षा चूक मामले के मास्टरमाइंड ललित झा के साथ तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की तस्वीर दिखाकर हमला किया है.

बीजेपी ने मास्टरमाइंड ललित झा के साथ टीएमसी विधायक की तस्वीर दिखाकर बोला हमला

बीजेपी ने संसद की सुरक्षा में चूक मामले के मास्टरमाइंड ललित झा के साथ टीएमसी विधायक की एक तस्वीर जारी की है. जिसके बाद राजनीति गर्म हो गई है. तस्वीर में ललित झा के साथ टीएमसी विधायक तापस रॉय दिख रहे हैं. बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, संसद की सुरक्षा में चूक वाले मामले में इंडिया गठबंधन के नेता हल्ला कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश के सांसद सुरक्षित नहीं हैं, तो देश की आम जनता का क्या होगा. तस्वीर दिखाते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा, संसद की सुरक्षा चूक मामले का मास्टरमाइंड ललित झा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. जांच चल रही है. ललित झा बुधवार से लापता हैं, उनके पास सभी का फोन था. तस्वीर दिखाते हुए लॉकेट ने कहा, टीएमसी सांसद ललित झा के साथ दिख रहे हैं. बहुत दुख की बात है. मास्टरमाइंड के साथ तापस रॉय दिख रहे हैं. वहीं बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने भी सोशल साइट एक्स पर टीएमसी विधायक तापस रॉय के साथ ललित झा की तस्वीर शेयर की और जमकर हमला बोला.

संसद की सुरक्षा में चूक मामले के मास्टरमाइंड के साथ टीएमसी विधायक की मिलीभगत: डॉ सुकांत मजूमदार

बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने तस्वीर शेयर करने के साथ लिखा, हमारे लोकतंत्र के मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड ललित झा लंबे समय से टीएमसी के तापस रॉय के साथ घनिष्ठ संबंध में था. क्या नेता की मिलीभगत की जांच के लिए यह सबूत पर्याप्त नहीं है?


Also Read: Parliament Security Breach: कौन है ललित झा ? जिसे संसद चूक मामले का मुख्य साजिशकर्ता बता रही है पुलिस

चारों आरोपियों को 7 दिन की रिमांड

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में गिरफ्तार सभी चार आरोपियों को पटियाला आउस कोर्ट ने 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां पुलिस ने कोर्ट से 15 दिनों की हिरासत की मांग की थी. लेकिन कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड पर भेजने का फैसला लिया. हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों की रिमांड बढ़ाई जाएगी. आरोपियों पर आतंवाद का आरोप लगाया गया है. कोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने डर और भय का माहौल बनाने की कोशिश की थी.

क्या है मामला

गौरतलब है कि संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को, सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये रंगीन धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया. इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई है. संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >