Parliament Session: आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित, प्रिविलेज कमेटी की जांच तक रहेंगे सस्पेंड

Parliament Monsoon Session: मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इधर गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन नये विधेयक पेश करते हुए कहा कि राजद्रोह के कानून को पूरी तरह निरस्त करने का प्रावधान किया गया है. संसद का हर अपडेट जानें यहां

Live Updates
10:38 PM. 11 Aug 23 5:08 PM. 11 Aug

अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल गांधी- प्रह्लाद जोशी

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण से भारत माता नहीं बल्कि असंसदीय शब्दों को हटाया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उनके बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं.

10:38 PM. 11 Aug 23 5:08 PM. 11 Aug

आप सांसद संजय सिंह निलंबित

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक उन्हें संसद से निलंबित किया गया है. इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने घोषणा की थी मैं राघव चड्ढा को परिषद की सेवा से तब तक निलंबित करता हूं जब तक परिषद को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट का लाभ नहीं मिल जाता.

7:17 PM. 11 Aug 23 1:47 PM. 11 Aug

लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी है. इधर लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के खिलाफ विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च किया.

7:17 PM. 11 Aug 23 1:47 PM. 11 Aug

कानून के तहत राजद्रोह जैसे कानून निरस्त

भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023, भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस कानून के तहत हम राजद्रोह जैसे कानूनों को निरस्त कर रहे हैं.

7:17 PM. 11 Aug 23 1:47 PM. 11 Aug

लोकसभा से जीएसटी संशोधन विधेयक 2023 पारित

लोकसभा ने ‘केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023’ और ‘एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023’ को मंजूरी दी.

7:17 PM. 11 Aug 23 1:47 PM. 11 Aug

भगोड़ा घोषित अपराधियों का क्या होगा

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन नये विधेयक पेश करते हुए कहा कि राजद्रोह के कानून को पूरी तरह निरस्त करने का प्रावधान किया गया है. उन्होंने लोकसभा में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक को सदन में पेश करते हुए तीनों विधेयकों को संसद की स्थायी समिति को भेजने का प्रस्ताव रखा ताकि इन पर उचित तरीके से विचार-विमर्श हो. अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि सत्र अदालत जिसे भी भगोड़ा घोषित करेंगी, उसकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलेगा और सजा सुनाई जाएगी, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हो.

मुख्य बातें

Parliament Monsoon Session: मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इधर गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन नये विधेयक पेश करते हुए कहा कि राजद्रोह के कानून को पूरी तरह निरस्त करने का प्रावधान किया गया है. संसद का हर अपडेट जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >