**EDS: TV GRAB** New Delhi: Opposition members protest in the Rajya Sabha during ongoing Monsoon Session of Parliament, in New Delhi, Tuesday, July 26, 2022. (SANSAD TV/PTI Photo)(PTI07_26_2022_000050A)
Copied link
Parliament Monsoon Session 2022 Live/ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में मौजूद यंग इंडियन के कार्यालय को अस्थायी रूप से सील कर दिया. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गयी है. इधर, इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आज गुरुवार को इस मुद्दे को संसद में उठा सकती है. जानें मामले को लेकर हर अपडेट यहां
4:32 AM. 5 Aug 224:32 AM. 5 Aug
नेशनल हेराल्ड मामले पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्डिंग केस में चल रही ईडी की कार्रवाई से उठा सियासी तूफान का असर आज संसद के दोनों सदनों में भी देखने को मिला. दोनों सदनों में हंगामे के चलते कामकाज लगभग ना के बराबर ही हो सका है. शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर हंगामा होना तय माना जा रहा है. बता दें कि कांग्रेस ने ईडी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, महंगाई और अग्निपथ जैसे मसलों पर देशभर में हल्ला बोल का ऐलान किया है.
4:32 AM. 5 Aug 224:32 AM. 5 Aug
सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क में बदलाव संबंधी सरकार के संकल्पों को लोकसभा की मंजूरी
सरकार ने गत 21 मई और 30 जून को कराधान में किये गये बदलाव के संबंध में दो सांविधिक संकल्प लोकसभा में बृहस्पतिवार को प्रस्तुत किये जिन्हें सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और महंगाई समेत विभिन्न विषयों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने निचले सदन में दोनों सांविधिक संकल्प रखे.
4:32 AM. 5 Aug 224:32 AM. 5 Aug
कुटुम्ब न्यायालय (संशोधन) विधेयक को संसद की मंजूरी
कुटुम्ब न्यायालय (संशोधन) विधेयक को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी मिल गई. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यसभा ने आज इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया. लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है. विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने हर राज्य में और हर जिले में परिवार अदालतों की स्थापना को समय की मांग बताया और कहा कि वर्तमान में इन अदालतों में 11 लाख से अधिक मामले लंबित हैं जिनका समय से निस्तारण जरूरी है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित
कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
राज्यसभा में पक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों ने इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक विरोधियों को ‘‘खत्म” करने के उद्देश्य से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
विपक्षी नेता विजय चौक तक कर सकते हैं मार्च
‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और महंगाई के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे और तख्तियां दिखाने के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 35 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्षी नेता दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के विजय चौक पर मार्च कर सकते हैं. नेता इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
पी.चिदंबरम ने क्या कहा
कांग्रेस सासंद पी.चिदंबरम ने कहा कि यदि विपक्ष का नेता कुछ कह रहा है और सदन को बाधित नहीं कर रहा है तो सदन के नेता जिनका काम सुनिश्चित करना है कि सदन सही से चले,वे क्यों चिल्ला रहे हैं और सदन स्थगित कर रहे हैं. ये इस सरकार की असहिष्णुता को दर्शाता है. आज का स्थगन पीयूष गोयल के कारण हुआ है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. इससे पहले लोकसभा में भी जोरदार हंगामा देखने को मिला जिसके बाद कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
मल्लिकार्जुन खड़गे को ईडी का समन
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे ईडी का समन मिला है. मुझे 12.30 बजे बुलाया गया. मैं कानून के आधार पर जाना चाहता हूं. जब संसद का मानसून सत्र जारी है तो क्या समन जारी किया जा सकता है ? क्या पुलिस को राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आवास को घेरने का अधिकार है. हम इन सबसे डरने वाले नहीं हैं. हम अपनी जंग जारी रखेंगे.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
राज्यसभा में हंगामा जारी
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है. ईडी की कार्रवाई के विरोध में सांसद हंगामा कर रहे हैं. 12 बजे से उच्च सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
देश, लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करते रहेंगे
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम देश, लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करते रहेंगे और सौहार्द कायम करने में मदद करते रहेंगे. मैं अपना काम करता रहूंगा, वे चाहे जो करें. हमें भयभीत नहीं किया जा सकता, हमें नरेंद्र मोदी का डर नहीं है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
हम पीएम मोदी से डरते नहीं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम पीएम मोदी से डरते नहीं हैं. जो करना है कर लें. देश के लिए हम अपना काम करते रहेंगे. भगने की बात हम नहीं कर रहे, वो कर रहे हैं.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. विपक्ष के सांसद लगातार नारेबाजी करते आज भी दिखे.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक गुरुवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. हालांकि लोकसभा की कार्यवाही अभी हंगामे के बीच जारी है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
सदन की कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. विपक्ष के सांसद लगातार नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही जारी है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
कांग्रेस सांसद उठाएंगे मुद्दा
कांग्रेस सांसद आज संसद के दोनों सदनों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और यंग इंडिया के कार्यालय को सील करने का मुद्दा उठाएंगे.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकारों से कहा कि आज जो हो रहा है, वह प्रतिशोध और धमकी की राजनीति है. परंतु एक कहावत है, ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’. इस समय महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी का विनाशकाल है.”
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
कानून किसी को नहीं छोड़ता : संबित पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस कहती थी कि सत्याग्रह होगा और अब कह रही है कि रण होगा. अब सत्याग्रह की जगह रण की बात कांग्रेस कर रही है. क्या अब कांग्रेस नेशनल हेराल्ड पर युद्ध करेगी. देश के कानून के साथ युद्ध संभव नहीं है. देश का कानून सबके लिए बराबर है. कानून किसी को नहीं छोड़ता है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस डर क्यों रही है: संबित पात्रा
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के द्वारा यंग इंडियन ऑफिस को सील करने के संबंध में कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इस बीच भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस डर क्यों रही है. कानून सबके लिए बराबर है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
प्रतिशोध और धमकी की राजनीति
कांग्रेस ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर रखा है तथा उसके नेताओं के साथ ‘आतंकवादियों जैसा सुलूक’ किया जा रहा है जो प्रतिशोध और धमकी की राजनीति है.
7:48 PM. 4 Aug 227:48 PM. 4 Aug
अस्थायी तौर पर कार्यालय सील
ईडी ने एक दिन पहले ही नेशनल हेराल्ड-एजेएल-यंग इंडियन करार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली स्थित हेराल्ड हाउस में नेशनल हेराल्ड के कार्यालय सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. बुधवार की कार्रवाई पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए अस्थायी तौर पर कार्यालय को सील किया गया है, जिन्हें मंगलवार की छापेमारी के दौरान अधिकृत प्रतिनिधियों के अनुपस्थित होने की वजह से एकत्र नहीं किया जा सका था. नेशनल हेराल्ड का बाकी कार्यालय इस्तेमाल के लिए खुला है. इडी ने यंग इंडियन के कार्यालय के बाहर एक नोटिस चस्पा किया है जिस पर जांच अधिकारी के हस्ताक्षर हैं. नोटिस में लिखा गया है कि इस कार्यालय को एजेंसी की अनुमति के बिना खोला नहीं जा सकता.
3:18 PM. 4 Aug 223:18 PM. 4 Aug
नेशनल हेराल्ड-एजेएल-यंग इंडियन का रिश्ता
मालूम हो कि नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) करती है. इस कंपनी की हिस्सेदारी यंग इंडियन के पास है. नेशनल हेराल्ड एजेएल के नाम से पंजीकृत है.
3:18 PM. 4 Aug 223:18 PM. 4 Aug
पुलिस ने पार्टी मुख्यालय सोनिया गांधी व राहुल के आवास को घेरा
कांग्रेस ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों को घेर रखा था. उसके नेताओं के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया गया. जयराम रमेश ने कहा कि जो हो रहा है, वह प्रतिशोध की राजनीति है. उन्होंने कहा कि जो धमकी देते हैं, जो प्रतिशोध की राजनीति करते हैं, जो भय का वातावरण फैलाते हैं, वही डरते हैं.
मुख्य बातें
Parliament Monsoon Session 2022 Live/ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में मौजूद यंग इंडियन के कार्यालय को अस्थायी रूप से सील कर दिया. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गयी है. इधर, इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आज गुरुवार को इस मुद्दे को संसद में उठा सकती है. जानें मामले को लेकर हर अपडेट यहां