Parliament: इमरजेंसी, पेपर लीक… दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में जानें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा

Parliament: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग को भी बधाई दी. नयी लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ है जबकि राज्यसभा का 264वां सत्र आज से शुरू हुआ.

6:27 PM. 27 Jun 24 6:27 PM. 27 Jun

लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति रखे जाने के बाद सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

5:26 PM. 27 Jun 24 5:26 PM. 27 Jun

संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि संसद में जनहित को प्राथमिकता मिलेगी. आज का समय भारत के लिए अनुकूल है. ये सदी भारत की सदी है.

5:23 PM. 27 Jun 24 5:23 PM. 27 Jun

1975 में पूरे देश में हाहाकार था: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में कहा कि सीएए कानून के तहत सरकार ने शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है. मैं ऐसे लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं. अपने संबोधन में उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र किया और कहा- लोकतंत्र में दरार डालने का प्रयास किया गया. 1975 में पूरे देश में हाहाकार था. इमरजेंसी संविधान पर बड़ा हमला था.

5:19 PM. 27 Jun 24 5:19 PM. 27 Jun

सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता जरूरी है. पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं देखने को मिली हैं. इस मामले पर दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश व्यापी ठोस उपाय करने की आवश्यकता है.

5:15 PM. 27 Jun 24 5:15 PM. 27 Jun

पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हाल की परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को दंड दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

5:11 PM. 27 Jun 24 5:11 PM. 27 Jun

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में पेपर लीक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पेपर लीक की निष्पक्ष जांच होगी. दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी.

5:07 PM. 27 Jun 24 5:07 PM. 27 Jun

नॉर्थ इस्ट में विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नॉर्थ इस्ट में विकास के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून धीरे-धीरे हटाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है.

5:06 PM. 27 Jun 24 5:06 PM. 27 Jun

सेना की आधुनिकता पर जोर दिया गया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सेना की आधुनिकता पर जोर दिया गया. रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. रक्षा क्षेत्र में कई रिफार्म किए गए. वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया.

5:03 PM. 27 Jun 24 5:03 PM. 27 Jun

किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3.8 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया है. किसानों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए. हम किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

4:59 PM. 27 Jun 24 4:59 PM. 27 Jun

हर तरह की कनेक्टिविटी नॉर्थ ईस्ट में बढ़ाई जा रही है: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हर तरह की कनेक्टिविटी नॉर्थ ईस्ट में बढ़ाई जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत ने कई वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए हैं.

4:57 PM. 27 Jun 24 4:57 PM. 27 Jun

कृषि उपजों के लिए एमएसपी बढ़ाया गया : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण की दिशा में काम कर रही है. कृषि उपजों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बढ़ाया गया है. दुनिया भर में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ रही है. भारतीय किसान इस मांग को पूरा करने में सक्षम हैं.

4:56 PM. 27 Jun 24 4:56 PM. 27 Jun

भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण ही संभव हुआ. आज भारत वैश्विक विकास में 15% का योगदान देता है.

4:52 PM. 27 Jun 24 4:52 PM. 27 Jun

कश्मीर ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि कश्मीर में मतदान के कई रिकॉर्ड टूटे हैं. घाटी ने देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट भविष्योन्मुखी दस्तावेज होगा, सुधारों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

4:50 PM. 27 Jun 24 4:50 PM. 27 Jun

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है. सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों-विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है.

4:44 PM. 27 Jun 24 4:44 PM. 27 Jun

गारंटी और डिलीवरी पर सरकार का भरोसा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गारंटी और डिलीवरी पर सरकार का भरोसा है. आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम दिखेंगे. भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है.

4:39 PM. 27 Jun 24 4:39 PM. 27 Jun

कश्मीर ने वोटिंग से दुनिया को संदेश दिया : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि कश्मीर ने वोटिंग से दुनिया को संदेश दिया है. छह दशक के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनी. जनता ने लगातार किसी पर तीसरी बार भरोसा जताया है.

4:37 PM. 27 Jun 24 4:37 PM. 27 Jun

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि जीते हुए सांसदों को बधाई…दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है. इसके लिए चुनाव आयोग का आभार.

4:35 PM. 27 Jun 24 4:35 PM. 27 Jun

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि जीते हुए सांसदों को बधाई…दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हो गया है. इसके लिए चुनाव आयोग का आभार.

4:28 PM. 27 Jun 24 4:28 PM. 27 Jun

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं, संयुक्त बैठक को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं. कुछ देर में वह संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी.

4:22 PM. 27 Jun 24 4:22 PM. 27 Jun

संसद के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के लिए रवाना हो चुकीं हैं. सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी.

4:20 PM. 27 Jun 24 4:20 PM. 27 Jun

संसद के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के लिए रवाना हो चुकीं हैं. सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी.

4:12 PM. 27 Jun 24 4:12 PM. 27 Jun

नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वालीं हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं.

4:09 PM. 27 Jun 24 4:09 PM. 27 Jun

राष्ट्रपति का अभिभाषण कुछ देर में होगा शुरू

राष्ट्रपति का अभिभाषण कुछ देर में शुरू होगा. आम आदमी पार्टी ने इसका बहिष्कार करने का एलान किया है.

4:04 PM. 27 Jun 24 4:04 PM. 27 Jun

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है.

3:36 PM. 27 Jun 24 3:36 PM. 27 Jun

राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी ‘आप’

आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी. पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा, हम सीबीआई की कार्रवाई का विरोध करने के लिए संसद में जाएंगे. हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार करेंगे.

2:20 PM. 27 Jun 24 2:20 PM. 27 Jun

नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वालीं हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं.

2:20 PM. 27 Jun 24 2:20 PM. 27 Jun

घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी. पीएम मोदी के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के द्वार पर उनका स्वागत करेंगे. यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड ‘सेंगोल’ की अगुवाई में निचले सदन तक ले जाया जाएगा.

2:19 PM. 27 Jun 24 2:19 PM. 27 Jun

संविधान के अनुच्छेद 87 में क्या है ?

संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करना जरूरी होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >