Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने पेरिस में रचा इतिहास, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई, परिवार में जश्न

Paris Olympics 2024: स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही. इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता भी खुल गया. मनु ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं.

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. भारत के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई. वह निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. भारत को मनु भाकर पर गर्व है. उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, एक ऐतिहासिक पदक! Paris Olympics 2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई. कांस्य पदक के लिए बधाई. यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. एक अविश्वसनीय उपलब्धि.

लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में पहला ओलंपिक पदक

मनु भाकर ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता. किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है. रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे.

अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनु भाकर को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई. आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ा दी है. आपकी उपलब्धि पर पूरा देश गर्व से भर गया है.

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी बधाई दी

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज और पूर्व एथलीट अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया, पेरिस 2024 में एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को हार्दिक बधाई! आपकी अथक लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने वास्तव में फल दिया है. आपके कौशल और दृढ़ संकल्प को देखना अविश्वसनीय है, जो प्रत्येक शॉट के साथ भारत को गौरवान्वित करता है. यह उपलब्धि आपकी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. चमकते रहो, मनु!

मनु के प्रदर्शन पर क्या बोले माता और पिता

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर ने कहा, मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी बेटी खुश रहे. ओलंपिक पदक भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा, उसकी दो स्पर्धाएं बाकी हैं, हमें उम्मीद है कि वह उनमें स्वर्ण जीतेगी.

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बधाई दी, परिवार में जश्न का माहौल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निशानेबाज मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी. ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर जश्न शुरू हो गया है. मनु हरियाणा के करनाल कर रहने वाली हैं. भाकर के चाचा महेंद्र सिंह ने कहा, हम बहुत खुश हैं. हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. वह आगामी ओलंपिक में भाग लेगी और हमें उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक जीतेगी. चाचा बलजीत सिंह ने कहा, यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि उसने ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया. हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन हम बहुत खुश हैं. पूरा गांव उसका स्वागत करेगा. उसने इस उपलब्धि के लिए बहुत मेहनत की है. मनु भाकर की दादी ने कहा, मैं उन्हें आशीर्वाद देती हूं. उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. जब वह यहां आएंगी तो हम सब उनका स्वागत करेंगे. मैं उनके लिए खास खाना बनाऊंगी. भाकर की मौसी निर्मला देवी ने कहा, हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. हमें उम्मीद है कि वह अगले दो इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीतेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >