Param Bir Singh letter : भाजपा हुई हमलावर मांगा अनिल देशमुख का इस्तीफा, शरद पवार ने की वकालत
Copied link
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर लगाए गए आरोपों के बाद वहां राजनीति तेज हो गयी है. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि एनसीपी नेता शरद पवार उनसे इस्तीफा देने के लिए कह सकते हैं. परमबीर सिंह द्वारा यह आरोप लगाने के बाद कि अनिल देशमुख, पुलिस अधिकारियों को बार और होटल से प्रतिमाह 100 करोड़ रुपये वसूली के लिए कहते थे, भाजपा सरकार पर हमलावर हो गयी है.
8:50 PM. 21 Mar 218:50 PM. 21 Mar
देवेंद्र फडनवीस की मांग-इस्तीफा दें अनिल देशमुख
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि गृहमंत्री अनिल देशमुख जबतक अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच संभव नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे किसी भी हालत में सत्ता में बने रहना चाहते हैं.
8:50 PM. 21 Mar 218:50 PM. 21 Mar
महाराष्ट्र सरकार पर कोई खतरा नहीं : शरद पवार
एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि परमबीर सिंह के पत्र से महाराष्ट्र सरकार पर कोई खतरा नहीं है. यह सरकार को अस्थिर करने की साजिश भले ही हो लेकिन इससे कोई अंतर नहीं पड़ने वाला है.
8:50 PM. 21 Mar 218:50 PM. 21 Mar
अनिल देशमुख के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे फैसला लेंगे
शरद पवार ने कहा कि अनिल देशमुख पर आरोप तब लगाये गये हैं जब पुलिस कमिश्नर के पद से परमबीर सिंह को हटाया गया. विपक्ष का काम आरोप लगाना है, लेकिन अनिल देशमुख सरकार में रहेंगे या नहीं यह उद्धव ठाकरे तय करेंगे.
8:50 PM. 21 Mar 218:50 PM. 21 Mar
शरद पवार कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस
शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परमबीर सिंह द्वारा लगाये गये आरोपों पर जवाब दिया है. शरद पवार ने कहा कि परमबीर सिंह ने चिट्ठी में अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाये हैं लेकिन उनका प्रमाण नहीं है. सचिन वाजे की नियुक्ति परमबीर सिंह ने ही की थी. सीएम और अनिल देशमुख ने उनकी नियुक्ति नहीं की थी. कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह ने आरोप नहीं लगाये, जब उनपर कार्रवाई हुई तब वे आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने पत्र में ये नहीं बताया कि पैसा कहां गया .
7:26 PM. 21 Mar 217:26 PM. 21 Mar
कुछ देर में मीडिया को संबोधित करेंगे शरद पवार
अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ती जा रही है और इस मुद्दे पर जितने सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब देने के लिए एनसीपी नेता शरद पवार कुछ देर में मीडिया से बात करेंगे.
7:26 PM. 21 Mar 217:26 PM. 21 Mar
उद्धव ठाकरे सरकार को इस्तीफा देना चाहिए
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अगर महाराष्ट्र में एक मंत्री का टारगेट 100 करोड़ था तो बाकियों का कितना होगा. उद्धव ठाकरे की सरकार के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वे सरकार में एक दिन भी बनी रहे.
Posted By : Rajneesh Anand
मुख्य बातें
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर लगाए गए आरोपों के बाद वहां राजनीति तेज हो गयी है. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि एनसीपी नेता शरद पवार उनसे इस्तीफा देने के लिए कह सकते हैं. परमबीर सिंह द्वारा यह आरोप लगाने के बाद कि अनिल देशमुख, पुलिस अधिकारियों को बार और होटल से प्रतिमाह 100 करोड़ रुपये वसूली के लिए कहते थे, भाजपा सरकार पर हमलावर हो गयी है.