Pan Card 2.0: नये कार्ड के आने से क्या पुराना पैन हो जाएगा बेकार? यहां जानिए पूरी बात

Pan Card 2.0: केंद्र सरकार ने पैन 2.0 प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है. सरकार ने कहा है कि पुराने पैन कार्ड को भी अपग्रेड किया जाएगा. केंद्र सरकार ने क्यूआर कोड सुविधा से लैस नए तरह के पैन कार्ड जारी करने के लिए 1,435 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है.

Pan Card 2.0: केंद्र सरकार ने जल्द ही एक क्यूआर कोड सुविधा वाला नया पैन कार्ड 2.0 लाने की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही केंद्र ने कहा है कि वर्तमान पैन कार्ड को भी अपग्रेड किया जाएगा. ऐसे में पैन कार्ड धारकों के मन में सवाल उठ रहा है कि नया पैन कार्ड के आ जाने से क्या उनका पुराना कार्ड बेकार हो जाएगा. क्या नये पैन के लिए आवेदन करना चाहिए? इस तरह के सवाल कई लोगों के मन में उठ रहे हैं. इन सवालों का स्पष्ट रूप से जवाब है नहीं. आपको नये पैन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.  

नये पैन नंबर के लिए आवेदन करने की जरुरत नहीं

सीबीडीटी की ओर से कहा गया है कि मौजूदा पैन कार्ड धारकों को नयी प्रणाली (PAN 2.0) के तहत नये पैन नंबर के लिए आवेदन करने की जरुरत नहीं है. यदि मौजूदा पैन धारक अपने मौजूदा पैन विवरण जैसे ईमेल, मोबाइल नंबर, पता या जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि आदि में कोई सुधार या अपडेट करना चाहते हैं, तो वे पैन 2.0 परियोजना शुरू होने के बाद ऐसा बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं.

पुराने पैन कार्ड का क्या होगा?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कैबिनेट के फैसले को बताते हुए साफ कर दिया था कि यदि आपके पास पहले से पैन कार्ड है तो उसे बदलने की जरूरत नहीं है. आपका पुराना नंबर ही वैलिड होगा. उन्होंने कहा था कि जिनके पास भी पुराना पैन कार्ड है उनका नंबर तो वही रहेगा. उन्हें सिर्फ नया पैन कार्ड बनवाना पड़ेगा. यही नहीं अपग्रेडेड पैन में डाटा बिल्कुल सुरक्षित होगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इसके लिए पैन डाटा वाल्ट सिस्टम बनाया जा रहा है.

क्या क्यूआर कोड से लैस होंगे नये पैन कार्ड?

केंद्र सरकार ने करदाताओं को क्यूआर कोड सुविधा से लैस नए तरह के पैन कार्ड जारी करने के लिए 1,435 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है. पैन 2.0 परियोजना का मकसद सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों के लिए एक समान व्यवसाय पहचानकर्ता तैयार करना है. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई.

क्या एक से अधिक पैन रख पाएंगे करदाता?

पैन 2.0 परियोजना के तहत क्यूआर कोड आधारित उन्नत प्रणाली लागू होने से नकली कार्ड की पहचान काफी आसान हो जाएगी. करदाता एक से अधिक पैन कार्ड नहीं रख पाएंगे.

कब लागू होगी यह परियोजना?

यह परियोजना अगले साल (2025) से लागू होगी.

क्या है पैन 2.0 का मकसद?

पैन 2.0 परियोजना स्थायी खाता संख्या (PAN) जारी करने की मौजूदा प्रणाली को सुधारने के मकसद से लाई गई है. पैन 2.0 परियोजना का उद्देश्य सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणालियों के लिए एक समान व्यवसाय पहचानकर्ता तैयार करना है.

Also Read: Supreme Court: ‘आप जीते तो EVM ठीक, हारे तो खराब’… सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने वाली याचिका की खारिज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >