जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर, संदिग्ध गतिविधि के बाद चला दी गोली

बीएसएफ के जवानों को बीओपी मंगू चक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि नजर आयी. इसके बाद अग्रिम इलाके की ओर कुछ गोलियां चलाईं गयीं. जानें क्या हुआ इसके बाद

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार देर रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया है. इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (बीओपी) के पास देर रात करीब दो बजकर 50 मिनट पर हुई. सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि आज तड़के बीएसएफ के जवानों ने सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखी.

पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर किये जानें के संबंध में प्रवक्ता ने बताया कि बल ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह सीमा पर बाड की ओर बढ़ता रहा, इसके बाद सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ी जिसमें उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि शव अग्रिम इलाके में होने के कारण बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाश अभियान शुरू किया. आपको बता दें कि जम्मू संभाग में पिछले दो दिन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की यह दूसरी घटना है.

हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम

सेना ने बुधवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश नाकाम की थी. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों को सीमा पर लगी बाड़ के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. उनके पास से हथियार और मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की गयी है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >