पंजाब के फाजिल्का में फिर आया पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन की खेप बरामद, एक शख्स गिरफ्तार

पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजने का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला पंजाब के फाजिल्का का है, जहां पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी गई. हालांकि बीएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर हेरोइन की खेप को बरामद कर लिया है.

एक तरफ चीन की सेना भारत में घुसपैठ से बाज नहीं आ रही है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान ड्रोन के जरिये हथियार और नशीले पदार्थ अनवरत भेज रहा है. ताजा मामला पंजाब के फाजिल्का का है. जहां एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थों की एक खेप भेजी गई. हालांकि, चौकस जवानों ने सर्च ऑपरेशन चला कर पूरी खेप को जब्त कर लिया है.

14 से 15 दिसंबर के रात की घटना: बता दें, 14 से 15 दिसंबर की दरमियानी रात के समय बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के फाजिल्का जिले में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई एक खेप को देखा. बीएसएफ के जवानों ने तलाशी के दौरान गांव बारिके के पास हेरोइन का संदिग्ध पैकेट बरामद कर लिया. पैकेट में करीब 2 किलो 650 ग्राम हेरोइन था. वहीं, इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

सीमापार से आते रहते हैं ड्रोन: गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन भेजने का सिलसिला जारी है. इससे पहले 5 दिसंबर को पंजाब के अमृतसर स्थित रोरनवाला कलां में भी हेरोइन की खेप लेकर पाकिस्तान से ड्रोन आया था. हालांकि ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया था. क्वाडकॉप्टर की आवाज सुनकर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर उसे नीचे गिरा दिया था. वहीं, एक खेत से जवानों ने संदिग्ध हेरोइन बरामद कर उसे जब्त कर लिया.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर और पंजाब के विभिन्न इलाकों से बीते काफी समय से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजा जा रहा है. करीब 15 दिन पहले भी पाकिस्तान की ओर से पंजाब के अमृतसर के चाहरपुर में ड्रोन भेजा गया था. हालांकि, भारतीय सीमा में घुसने के बाद बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया था.

भारतीय सीमा पर तैनात होंगे 5 हजार से ज्यादा कैमरे: वहीं, पाकिस्तान की ओर से लगातार आ रहे ड्रोन को देखते हुए बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह बीजे दिनों कहा था कि भारत भी ड्रोन विरोधी मोर्चे पर अपनी तैयारी टाइट कर रहा है. उन्होंने बताया था कि सीमाओं पर प्रणालियां तैयार की जा रही हैं, जो बहुत प्रभावी और उपयोगी होगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन का पता लगाने के लिए हम नयी तकनीक का भी परीक्षण कर रहे हैं. डीजी बीएसएफ ने बताया था कि इसको लेकर हम जल्द ही 5500 अतिरिक्त कैमरे लगाएंगे.

Also Read: एसिड अटैक केस में दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >