Sambhal Violence: संभल में हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन! घटनास्थल से पाकिस्तानी खोखे बरामद

Sambhal Violence: संभल हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है. जांच के दौरान पुलिस को पाकिस्तान में बने कारतूस के खोखे मिले हैं.

Sambhal Violence: संभल हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस को हिंसाग्रस्त इलाके से एक कारतूस और एक खाली खोखा मिला है. दोनों पाकिस्तान में बने कारतूस हैं. ऐसे में संभल हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आ रहा है. बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मंगलवार को संभल में हिंसाग्रस्त इलाके में जांच के दौरान छह खाली कारतूस बरामद किये हैं.

6 कारतूस के खोखे मिले

घटना को लेकर संभल के एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि जिस जगह पर एक शव मिला था, वहां फोरेंसिक टीम और नगर निगम को जांच के दौरान एक खोखा बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि फायर्ड केस POF 9mm 68-26 है. इसके अलावा एक एफएन स्टार केस मिला है. जिस पर स्ट्राइकर पिन का निशान भी है. एक मेड इन यूएसए 12 एमएम बोर का कारतूस मिला है. इनमें से कोई भी बोर पुलिस का नहीं है. कुल 6 चले हुए कारतूस मिले हैं. एसपी संभल ने इसे एक संवेदनशील मामला कहा है.

सर्वे के बाद से शुरू हुई हिंसा

बता दें संभल हिंसा की शुरुआत वहां स्थित जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हुई थी. कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद परिसर का सर्वे किया गया था. इसके बाद वहां जमा हुई भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस हिंसा में चार लोगों की जान चली गई है. इसके बाद प्रशासन ने इलाके में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी. इसको लेकर कई पार्टी के नेताओं ने काफी हंगामा भी किया है. इस बीच खबर है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल यानी बुधवार को संभव का दौरा करने वाले हैं.

Also Read: Bangladesh News: बांग्लादेश ने किया भारतीय उच्चायुक्त को तलब, असिस्टेंट हाई कमीशन में तोड़फोड़ का जताया विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >