Video : दो टके के आतंकी सरकार को चैलेंज करके चले गए, रोते हुए बोले शुभम द्विवेदी के पिता

Video : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद एक वीडियो सामने आया है. हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल कानपुर के 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी के पिता वीडियो में नजर आ रहे हैं. देखें उन्होंने क्या कहा?

Video : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इसमें शुभम द्विवेदी के पिता नजर आ रहे हैं. वे मीडिया से बात करते हुए कह रहे हैं, ‘’”आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि उनकी सात पुश्तें किसी को मारने की हिम्मत न कर सकें. दो टके के आतंकी भारत सरकार को चैलेंज करके चले गए. मेरी बहू से कहा कि  मोदी को बता देना. तुझे नहीं मार रहा हूं. ‘’ ये बातें कहते हुए शुभम के पिता की आंखों में आंसू आ गए. देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और मंत्री योगेश शुक्ला ने शहीद शुभम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर एंबुलेंस से उनके घर तक पहुंचाया. इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुभम के पिता से मुलाकात की. उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत उनके बेटे की शहादत का बदला जरूर लेगा. पाठक ने कहा, शुभम केवल आपका नहीं, पूरे देश और प्रदेश का बेटा था.आतंकवादियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आत्मा भी कांप उठेगी.

यह भी पढ़ें : Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले पर्यटन स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >