Pahalgam Attack: पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजें, अमित शाह ने सभी सीएम को कॉल करके कहा

Pahalgam Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को फोन किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक नहीं रुके यह सुनिश्चित करें.

Pahalgam Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कोॅल किया. उन्होंने मुख्यमंत्रियों  से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से अधिक समय देश में न रहे. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंजी पीटीआई ने यह खबर दी है. भारत ने गुरुवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की. यही नहीं पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी.

मंगलवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रहे. मुख्यमंत्रियों को उनके क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनका निर्वासन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया.

यह भी पढ़ें : Bandipora Encounter : भारतीय जवानों ने लश्कर के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को ठोका

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द

भारत ने 24 अप्रैल 2025 को ऐलान किया कि 27 अप्रैल से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द कर दिए जाएंगे. फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर गोलीबारी की

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया. इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई. पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह गोलीबारी की. पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी किए जाने की घटनाएं हुईं. गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >