Operation Sindoor: ’22 मिनट में गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान, 100 से अधिक आतंकवादी ढेर’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

Operation Sindoor: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार को चर्चा आरंभ हुई. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को संबोधित किया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बताया, महज 22 मिनट में ही ऑपरेशन सिंदूर पूरा कर लिया गया था. जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया. उन्होंने सदन को यह भी बताया कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा.

Operation Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए लोकसभा में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का निर्णायक प्रकटीकरण था. उन्होंने बताया, “ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले हर पहलू पर बहुत गहराई के साथ अध्ययन किया गया, यह विकल्प चुना गया कि आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नुकसान पहुंचे और पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई क्षति नहीं हो.”

राजनाथ सिंह ने ट्रंप के दावे का किया खंडन, पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर हुआ सीजफायर

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “10 मई को जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई हवाई अड्डों पर जोरदार हमला किया, तो पाकिस्तान ने हार मान ली और युद्ध विराम की पेशकश की. यह प्रस्ताव इस शर्त के साथ स्वीकार किया गया कि यह ऑपरेशन केवल रोका गया है. अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई दुस्साहस होता है, तो यह ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें: Operation Mahadev : पहलगाम आतंकी हमले के दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया!

ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य सीमा पार करना या कब्जा करना नहीं था

“ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य सीमा पार करना या वहां के इलाके पर कब्जा करना नहीं था. ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने का उद्देश्य उन आतंकी नर्सरियों को खत्म करना था, जिन्हें पाकिस्तान ने कई वर्षों से पोषित किया था.”

ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर, 9 आतंकवादी ठिकान तबाह : रक्षा मंत्री

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “पहलगाम हमले के तुरंत बाद, हमारे सशस्त्र बलों ने कार्रवाई की और 9 आतंकवादी बुनियादी ढांचे स्थलों पर सटीकता से हमला किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक और संचालक निशाने पर थे… हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सुव्यवस्थित हमलों ने 9 आतंकवादी बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों को सटीकता से मारा. इस सैन्य अभियान में, यह अनुमान है कि 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, संचालक और सहयोगी मारे गए. इनमें से अधिकांश जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे.”

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के पहले बयानबाजी तेज

10 मई, 2025 को पाकिस्तान ने मिसाइल, ड्रोल और रॉकेट से भारत पर हमला किया था

ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा में थी, न तो उकसावे वाली और न ही विस्तारवादी. फिर भी, 10 मई, 2025 को लगभग 1:30 बजे, पाकिस्तान ने मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और अन्य लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करके भारत पर बड़े पैमाने पर हमला किया.” रक्षा मंत्री ने कहा, “एस-400, आकाश मिसाइल प्रणाली, वायु रक्षा तोपें बहुत उपयोगी साबित हुईं और पाकिस्तान के इस हमले को पूरी तरह से विफल कर दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >