Operation Sindoor: गृह मंत्री शाह ने पाक बॉर्डर से सटे राज्यों के CM-DGP संग की हाई-लेवल मीटिंग

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया. जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं. इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर दिया गया था. ऑपरेशन सफालता पूर्वक समाप्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हाई लेवल मीटिंग की.

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलाता के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक हाईलेवल मीटिंग की. जिसमें पाकिस्तान बॉर्डर से सटे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव शामिल थे. मीटिंग में ऑपरेशन के बाद की स्थिति को लेकर चर्चा की गई. भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से कभी भी पलटवार की आशंका है, वैसी स्थिति में बॉर्डर के राज्यों को अधिक खतरा है.

गृह मंत्री शाह के साथ बैठक में ये रहे शामिल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी ने हिस्सा लिया.

पहलगाम आतंकवादी हमले के 15वें दिन भारत ने लिया बदला

पहलगाम आतंकवादी हमले के ठीक 15वें दिन भारत ने एयर स्ट्राइक कर 26 लोगों की मौत का बदला लिया. भारत की तीनो सेना ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. जिसमें पाकिस्तान और POK में स्थापित आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया गया. जिसमें बिलाल कैंप, कोटली गुलपुर, बरनाला कैंप, सरजल कैंप, महमूना जोया कैंप, मुरीदके, भींबर और बहावलपुर शामिल हैं. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. पर्यटकों से धर्म और नाम पूछकर आतंकवादियों ने गोलियां बरसाई. हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >