Operation Blue Star: ऑपरेशन ब्लू स्टार पर ये क्या बोल गए पी चिदंबरम, कांग्रेस को लगी मिर्ची

Operation Blue Star: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार पर ऐसा बयान दे दिया है, जिससे कांग्रेस को मिर्ची लग सकती है. उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार को गलत बताया और कहा- उस गलती की कीमत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पूर्व वित्त मंत्री के बयान से बीजेपी को कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका मिल गया. बीजेपी ने कहा- “चिदंबरम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बारे में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया.”

Operation Blue Star: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा- “1984 में स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाया गया ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ सही तरीका नहीं था. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.” पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक पुस्तक के विमोचन के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा, “सभी आतंकवादियों को पकड़ने का कोई और तरीका हो सकता था, लेकिन ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ गलत तरीका था और मैं इस बात से सहमत हूं कि श्रीमती गांधी ने इस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकाई. यह सेना, खुफिया विभाग, पुलिस और नागरिक सुरक्षा एजेंसियों का संयुक्त निर्णय था तथा आप पूरी तरह से श्रीमती गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते.”

Operation Blue Star: चिदंबरम के बयान से नाराज हुई कांग्रेस

कांग्रेस नेतृत्व चिदंबरम द्वारा दिये गए बयान से “बेहद नाराज” है और उसका मानना ​​है कि वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के लिए शर्मिंदगी पैदा कर सकने वाले सार्वजनिक बयान देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ दमदमी टकसाल के नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले और आतंकवादियों को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से खदेड़ने के लिए 1 से 10 जून 1984 के बीच चलाया गया सैन्य अभियान था. बाद में उसी वर्ष, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई.

किरेन रिजिजू का पोस्ट

चिदंबरम ने कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया: बीजेपी

बीजेपी ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के बारे में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास में यह सच्चाई दर्ज होनी चाहिए कि यह (ऑपरेशन) राष्ट्र की आवश्यकता की वजह से नहीं बल्कि इंदिरा गांधी के राजनीतिक दुस्साहस के कारण चलाया गया था. बीजेपी ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अब सच बोलने और झूठे विमर्श को उजागर करने के लिए चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई करेगी? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा- “चिदंबरम जी ने कांग्रेस की गलतियों को बहुत देर से स्वीकार किया है! यह खुलासा करने के बाद कि अमेरिका और विदेशी ताकतों के भारी दबाव के कारण भारत मुंबई में पाकिस्तानी आतंकी हमलों का जवाब नहीं दे सका, अब वे स्वीकार कर रहे हैं कि स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार भी एक गलती थी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >