One Nation One Election के लिए JPC गठित, प्रियंका गांधी, संबित पात्रा सहित ये नाम शामिल

One Nation One Election: ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर दिया गया है. जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के कुल 31 सदस्यों को शामिल किया गया है.

One Nation One Election: ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अध्यक्षता पीपी चौधरी करेंगे. जबकि इसमें लोकसभा के 21 सदस्यों और राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है.

प्रियंका गांधी, अनुराग सिंह ठाकुर सहित लोकसभा के ये सांसद बनाए गए सदस्य

जेपीसी में जिन सदस्यों को शामिल किया गया है, उमसें कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत सहित और भी सांसदों को शामिल गया है. सत्ता पक्ष से संबित पात्रा और अनुराग सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है.

Also Read: Priyanka Gandhi Bag: प्रियंका गांधी ने अब बांग्लादेश के नाम का उठाया बैग, योगी ने कसा तंज

समिति अगले सत्र के अंतिम सप्ताह के प्रथम दिन तक सदन को देगी रिपोर्ट

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर समिति अगले सत्र के अंतिम सप्ताह के प्रथम दिन तक इस सदन को रिपोर्ट देगी. संयुक्त समिति की बैठक के लिए गणपूर्ति संयुक्त समिति के कुल सदस्यों की संख्या का एक तिहाई होगी.

Also Read: लोकसभा में पेश हुआ One Nation One Election बिल, चुनाव सुधार में होगी क्रांति, ये हैं चुनौतियां

जेपीसी में लोकसभा से 21 सदस्य

  1. पीपी चौधरी
  2. डॉ सीएम रमेश
  3. बांसुरी स्वराज
  4. पुरुषोत्तमभाई रूपाला
  5. अनुराग सिंह ठाकुर
  6. विष्णु दयाल राम
  7. भर्तृहरि महताब
  8. डॉ संबित पात्रा
  9. अनिल बलूनी
  10. विष्णु दत्त शर्मा
  11. प्रियंका गांधी वाड्रा
  12. मनीष तिवारी
  13. सुखदेव भगत
  14. धर्मेन्द्र यादव
  15. कल्याण बनर्जी
  16. टीएम सेल्वगणपति
  17. जी एम हरीश बालयोगी
  18. सुप्रिया सुले
  19. श्रीकांत एकनाथ शिंदे
  20. चंदन चौहान
  21. बालाशोवरी वल्लभनेनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >