Maharashtra Politics : 'मेरी ओर से अजीत पवार को शुभकामनाएं', संजय राउत ने कह दी ये बात

Maharashtra Politics : संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार के पास सबसे ज्यादा डिप्टी सीएम के रूप में काम करने का रिकॉर्ड है. हर किसी की चाहत होती है कि वह कम से कम एक बाद मुख्यमंत्री बने.

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बयानों का दौर जारी है. खासकर एनसीपी और उद्धव ठाकरे ग्रुप के बीच बयानबाजी देखने को मिल रही है. ताजा घटनाक्रम में संसद संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहेगा? और अजीत पवार की बात करें तो उनमें मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है. वह इतने सालों से राजनीति में हैं और कई बार मंत्री के पद पर भी काबिज रह चुके हैं.

सबसे ज्यादा डिप्टी सीएम के रूप में काम करने का रिकॉर्ड

आगे संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार के पास सबसे ज्यादा डिप्टी सीएम के रूप में काम करने का रिकॉर्ड है. हर किसी की चाहत होती है कि वह कम से कम एक बाद मुख्यमंत्री बने. उन्होंने कहा कि अजीत पवार ने पहली बार यह इच्छा व्यक्त नहीं की है. इसलिए उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं… यहां चर्चा कर दें कि अजीत पवार के भाजपा-शिंदे सेना को समर्थन देने की अटकलें पिछले हफ्ते जोरों पर थीं, लेकिन एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने स्थिति को संभाला. इसके बाद अजीत पवार ने भी कहा कि वह केवल एनसीपी के लिए काम करेंगे जब तक वह जिंदा हैं.

Also Read: महाराष्ट्र: ‘NCP में हूं…और NCP में ही रहूंगा’, सियासी ड्रामेबाजी के बाद अजीत पवार ने तोड़ी चुप्पी

अजीत पवार ने क्या कहा

यहां चर्चा कर दें कि साल 2019 में अजीत पवार ने भाजपा का समर्थन किया था और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री होने के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. शुक्रवार को अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी को मुख्यमंत्री पद के लिए दावा करने के लिए अगले वर्ष के चुनाव की प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है. यह किसी भी समय तैयार है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में, एनसीपी के पास कांग्रेस की तुलना में अधिक सीटें थीं और मुख्यमंत्री का पद एनसीपी के पास जाना तय था, लेकिन पार्टी को उपमुख्यमंत्री का पद मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >