Omicron Coronavirus LIVE Updates: 150 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
Copied link
Omicron Coronavirus LIVE Updates : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का टूटा रिकार्ड. 36 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या. मुंबई में संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार. केरल, दिल्ली और तमिलनाडु में भी कोरोना ने कोहराम मचा दिया हैं. संक्रमितों की संख्या यहां हर दिन तेजी से बढ़ रही है.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
150 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 150 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होने पर बधाई दी है. स्वास्थ्य मंत्री ने आज ट्वीट कर जानकारी दी थी कि देश में 150 करोड़ वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है और देश की 90 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन का सिंगल डोज लग चुका है.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
पुरी का जगन्नाथ मंदिर 10 जनवरी से बंद
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पुरी के जगन्नाथ मंदिर को 10 जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
दिल्ली में 17,335 मामले, नौ लोगों की मौत
दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 17,335 नये संक्रमित मिले हैं और नौ लोगों की मौत हुई है.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
मुंबई में रिकाॅर्ड 20,971 केस, छह की मौत
मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड 20,971 केस सामने आये हैं और छह लोगों की मौत हुई है.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
दिल्ली की जेलों में 21 कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये
दिल्ली की जेलों में 21 कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से तिहाड़ में 16, मंडोली में 5 कैदी कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, जबकि 28 जेल कर्मचारी जिनमें तिहाड़ में 21, रोहिणी में 5, और मंडोली में 2 हैं.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
इटली से आयी फ्लाइट में आज मिले 150 कोरोना पाॅजिटिव
इटली से आयी फ्लाइट में आज 150 कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं. कल इटली से आयी फ्लाइट में 125 कोरोना पाॅजिटिव मिले थे.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को सात दिनों तक कोरेंटिन रहना होगा
विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से सात दिनों तक कोरेंटिन रहना होगा. यह आदेश भारत सरकार की ओर से जारी किया गया है.
4:12 AM. 8 Jan 224:12 AM. 8 Jan
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के 20 स्टाफ कोरोना पाॅजिटिव
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के 20 स्टाफ कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं, इस संबंध में मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गयी है.
7:20 PM. 7 Jan 227:20 PM. 7 Jan
कोरोना को लेकर दिल्ली AIIMS ने कसी कमर
कोरोना को लेकर दिल्ली AIIMS ने अब कमर कस ली है. एम्स प्रबंधन ने अस्पताल में रूटीन भर्ती पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही एम्स में गैर जरूरी सर्जरी भी बंद कर दी गई है. बता दें, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए यह फैसला किया गया है.
7:20 PM. 7 Jan 227:20 PM. 7 Jan
एक साथ आएं दिल्ली और एनसीआर के अधिकारी
कोरोना के खिलाफ एक साथ आएं दिल्ली और एनसीआर के अधिकारी. गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए यह बाद दिल्ली एनसीआर के अधिकारियों से कही है.
7:20 PM. 7 Jan 227:20 PM. 7 Jan
दिल्ली में एक दिन में कोरोना के करीब 17 हजार नए केस
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि, दिल्ली में एक दिन में कोरोना के करीब 17 हजार नए केस सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी है.
7:20 PM. 7 Jan 227:20 PM. 7 Jan
डराने लगे हैं ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले
देश में अब डराने लगे हैं ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले. संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हजार के पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 876 और 465 मामले सामने आये हैं. ओमिक्रोन के 3,007 मरीज़ों में से 1,199 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं.
7:20 PM. 7 Jan 227:20 PM. 7 Jan
कोरोना के 1,17,100 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से 302 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 30,836 मरीज रिकवरी कर अपने घर को लौट गये हैं.
7:20 PM. 7 Jan 227:20 PM. 7 Jan
महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट
महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट हो गया है. लोगों के साथ साथ राज्य में डॉक्टर औ्र स्वास्थ्य कर्मी भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं. बीते चार दिनों में प्रदेश के 338 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के अध्यक्ष डॉ अविनाश दहिफले ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों के कुल 338 रेजिडेंट डॉक्टरों पिछले चार दिनों में कोरोना से संक्रमित हो गये हैं.
12:46 PM. 7 Jan 2212:46 PM. 7 Jan
कोरोना की चपेट में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों में तेजी आती जा रही है. बीते दिन देशभर में कोरोना के आंकड़े 1 लाख 16 हजार की संख्या को भी पार कर गये. सबसे बड़ी बात की बुधवार की तुलना में गुरूवार को संक्रमितों की संख्या में करीब 57 फीसदी का इजाफा देखा गया. सबसे बड़ी चिंता की बात है कि, कोरोना की चपेट में स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर भी आते जा रहे हैं. देश भर में अबतक तकरीबन एक हजार से ज्यादा डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.
12:46 PM. 7 Jan 2212:46 PM. 7 Jan
कोरोना ने मचाया कोहराम
भारत में कोरोना का कोहराम मच गया है. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार उसी तरह से बढ़ रही है जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में देखने को मिली थी. बीते दिन गुरूवार को देश भर में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आये. सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा 36 हजार के पार चला गया है. अकेले मुंबई में ही कोरोना संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं.इसके अलावा केरल, दिल्ली और तमिलनाडु में भी केसों की संख्या बहुत ज्यादा हैं. दिल्ली में तो संक्रमण दर 15 प्रतिशत से ज्यादा है.
12:46 PM. 7 Jan 2212:46 PM. 7 Jan
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Omicron Coronavirus LIVE Updates : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण का टूटा रिकार्ड. 36 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या. मुंबई में संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार. केरल, दिल्ली और तमिलनाडु में भी कोरोना ने कोहराम मचा दिया हैं. संक्रमितों की संख्या यहां हर दिन तेजी से बढ़ रही है.