Omicron Coronavirus LIVE Updates: दिल्ली सरकार अपने वरिष्ठ नर्सिंग स्टाॅफ को निजी अस्पतालों में भेजेगी

Omicron Coronavirus LIVE Updates: यूएन प्रमुख ने कहा- वैक्सीन नहीं लगाने पर आ सकता है कोरोना का नया वैरिएंट. जानकारों ने कहा भारत में 23 जनवरी को आएगा कोरोना का पीक? देश में अभी भी डरा रहे हैं कोरोना के बढ़ते आंकड़े.

4:10 AM. 19 Jan 22 4:10 AM. 19 Jan

दिल्ली सरकार अपने वरिष्ठ नर्सिंग स्टाॅफ को निजी अस्पतालों में भेजेगी

दिल्ली सरकार अपने वरिष्ठ नर्सिंग स्टाॅफ को निजी अस्पतालों में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनायेगी.

4:10 AM. 19 Jan 22 4:10 AM. 19 Jan

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 39,207 केस सामने आये 53 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 39,207 केस आज सामने आये जबकि 53 लोगों की मौत हुई है. आज मुंबई में भी केस कल की अपेक्षा ज्यादा आये हैं.

4:10 AM. 19 Jan 22 4:10 AM. 19 Jan

15-18 के 50 प्रतिशत किशोरों ने लिया वैक्सीन का पहला डोज

15-18 के 50 प्रतिशत किशोरों ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है, यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है.

4:10 AM. 19 Jan 22 4:10 AM. 19 Jan

केरल में आज सामने आये 28,481 केस, 39 की मौत

केरल में आज सामने आये 28,481 केस, जबकि 39 की मौत हुई है. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,42,512 हो गयी है.

4:10 AM. 19 Jan 22 4:10 AM. 19 Jan

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से टेस्टिंग बढ़ाने को कहा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों से टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है, क्योंकि कई क्षेत्रों में पाॅजिटिविटी बढ़ रही है.

4:10 AM. 19 Jan 22 4:10 AM. 19 Jan

50 लाख से अधिक लोगों ने लिया प्रिकाॅशन डोज

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी है कि देश में 50 लाख से अधिक लोगों ने लिया प्रिकाॅशन डोज लिया है, जिसमें हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक के लोग शामिल हैं.

6:57 PM. 18 Jan 22 6:57 PM. 18 Jan

डरा रहे हैं आंकड़े

भारत में एक दिन में कोरोना के 2,38,018 नए मामले सामने भले ही संक्रमितों की संख्या में गिरवत आयी है. लेकिन आंकड़े अभी भी डरा रहे हैं. वहीं, आज के आंकड़े जोड़कर देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई.

6:57 PM. 18 Jan 22 6:57 PM. 18 Jan

कोरोना के 2.38 लाख केस

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.38 लाख केस सामने आये हैं. 310 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. वहीं, एक दिन में कोरोना से ठीक होकर 1,57,421 लोग घरों को लौट गये हैं. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17,36,628 हो गई है. कुल रिकवरी 3,53,94,882 की हुई है. जबकि कोरोना से अबतक 4,86,761 लोगों की जान चली गई है.

6:57 PM. 18 Jan 22 6:57 PM. 18 Jan

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू कोरोना पॉजिटिव

टीडीपी चीफ और आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव.

12:52 PM. 18 Jan 22 12:52 PM. 18 Jan

23 जनवरी को पीक पर हो सकता है कोरोना

विशेषज्ञों की राय है कि इस सप्ताह कोरोना पीक पर आ सकता है. जानकारों की राय है कि आनेवाले 23 जनवरी को कोरोना पीक पर आ सकता है. उन्होंने कहा है कि ऐसा हालत में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख पार भी कर सकती है.

12:52 PM. 18 Jan 22 12:52 PM. 18 Jan

बिहार में 10 दिनों में ढाई फीसदी घटी संक्रमण दर

पटना जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है. सोमवार को जिले में 1035 नये संक्रमित मिले. बीते तीन-चार दिनों में लगातार संक्रमण दर भी नीचे की तरफ जा रही है. वहीं, प्रतिदिन कोरोना संक्रमण में जांच का औसत भी कम हुआ है. यानी जांच सेंटर पर लोग कम पहुंच रहे हैं. बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो फिलहाल 16 फीसदी के करीब पटना जिले में कोरोना संक्रमण दर है, जबकि तीसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमण दर 12 जनवरी को 23.02 फीसदी दर्ज किया गया था.

12:52 PM. 18 Jan 22 12:52 PM. 18 Jan

कोरोना की तीसरी लहर में टीका बन रहा कवच

कोरोना वैक्सीन लोगों के लिए संक्रमण के खिलाफ कवच का काम कर रही है. झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर के बीच स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके कई लोग तीसरी लहर में संक्रमित हुए हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कुल संक्रमितों के अनुपात में बेहद कम है. वैक्सीन का केवल पहला डोज लेनेवाले के बाद संक्रमित होनेवालों की संख्या भी तीसरी लहर में संक्रमित हुए कुल लोगों के मुकाबले काफी कम है.

12:52 PM. 18 Jan 22 12:52 PM. 18 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Omicron Coronavirus LIVE Updates: यूएन प्रमुख ने कहा- वैक्सीन नहीं लगाने पर आ सकता है कोरोना का नया वैरिएंट. जानकारों ने कहा भारत में 23 जनवरी को आएगा कोरोना का पीक? देश में अभी भी डरा रहे हैं कोरोना के बढ़ते आंकड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >