Odisha Girl Set Fire: नाबालिग की जिंदगी बचाने की जंग; दिल्ली एक्स रेफर, हैवानों ने लगाई थी आग

Odisha Girl Set Fire: ओडिशा के पुरी में 3 बदमाशों द्वारा आग के हवाले की गई 15 साल की नाबालिग को रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुनवेश्वर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया.

Odisha Girl Set Fire: पुरी में नाबालिग के साथ हैवानियत पर दुखी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को कहा था कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पीड़िता को सर्वोत्तम उपचार के लिए विमान से दिल्ली के एम्स में ले जाया गया है. राज्य सरकार इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करेगी. मैं भगवान जगन्नाथ से लड़की के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

पीड़िता को एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए बनाया गया था ग्रीन कॉरिडोर

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जगमोहन मीणा ने बताया कि मरीज को एम्स भुवनेश्वर से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और पुलिस बल की एक प्लाटून तैनात की गई थी. भुवनेश्वर ट्रैफिक डीसीपी तपन कुमार मोहंती ने बताया कि एम्बुलेंस एम्स भुवनेश्वर से मरीज को लेकर 10 से 12 मिनट में हवाई अड्डे पहुंच गई. उन्होंने कहा कि उसे एक विशेष मेडिकल टीम के साथ उन्नत उपकरणों से लैस एक एम्बुलेंस में ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें: तो सत्र क्यों बुलाया?कांग्रेस ने पीएम मोदी के विदेश दौरे की टाइमिंग पर उठाया सवाल

70 प्रतिशत तक झुलस गई है लड़की

एम्स भुवनेश्वर के ‘बर्न सेंटर’ विभाग के प्रमुख संजय गिरि ने बताया था कि नाबालिग लड़की 70 प्रतिशत तक झुलस गई और उसे कृत्रिम तरीके से ऑक्सीजन दी जा रही थी. ‘‘मरीज की हालत स्थिर है और उसका रक्तचाप, जो कल कम था, अब उसमें सुधार हुआ है. उसे अस्पताल में स्थानांतरित करना सुरक्षित है.’’

जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

इधर ओडिशा पुलिस जांच में जुट गई है. रविवार को पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां पर नाबालिग को आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया था. पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने लड़की को रोका, उसे जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए और उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इसने बताया कि स्थानीय लोग आग बुझाकर उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >