पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस कार्रवाई पर भड़की AAP, जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के खिलाफ लगाये गये पोस्टर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गुरुवार को जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है. इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे.

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 100 से अधिक एफआईआर दर्ज किया है. पोस्टर मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यालय की एक गाड़ी को भी जब्त किया गया है. इधर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आप ने जंतर-मंतर में प्रदर्शन का फैसला किया है.

आप के प्रदर्शन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के खिलाफ लगाये गये पोस्टर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गुरुवार को जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने का फैसला किया है. इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे.

AAP ने किया ट्वीट, कहा- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर

पोस्टर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया. लिखा, मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है. इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है. एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?

Also Read: PM Modi ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया था सवाल

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगे, करीब सौ प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के मामले में कम से कम 100 प्राथमिकी दर्ज की हैं. दिल्ली के कई हिस्सों में दीवारों और खंभों पर पोस्टर चिपके पाए गए थे जिन पर मोदी हटाओ, देश बचाओ लिखा था.

2000 पोस्टर हटाये गये, आम की गाड़ी जब्त

दिल्ली में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कम से कम 2,000 पोस्टर हटाए. जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यालय से निकल रही गाड़ी को जब्त किया गया, जिसमें भी पोस्ट बरामद किये गये. अधिकारी ने बताया, वाहन को भी जब्त कर लिया गया और मामले के सिलसिले में दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने पुष्टि की कि पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर चिपकाने के मामले में 100 प्राथमिकी दर्ज की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >