कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें: वेणुगोपाल बोले- ऑल इज वेल, मीटिंग में राज्यसभा चुनाव पर हुई बात

Karnataka में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा तेज हो गई है. सीएम सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इसे महज अफवाह करार दिया. उन्होंने साफ कहा- कर्नाटक में सब ऑल इज वेल है.

Karnataka में CM पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस की बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा, पूरी चर्चा सिर्फ कर्नाटक में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनावों और परिषद चुनावों पर केंद्रित थी. आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे महज अटकलें हैं; उनमें कोई सच्चाई नहीं है.

खरगे-राहुल के संग शिवकुमार और सिद्धारमैया की बैठक

वेणुगोपाल ने मीडिया से बातचीत में बताया- आज, हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ एक विस्तृत बैठक की. CM सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव और मैं इस चर्चा का हिस्सा थे. पूरी चर्चा सिर्फ कर्नाटक में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनावों और परिषद चुनावों पर केंद्रित थी. आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे महज अटकलें हैं; उनमें कोई सच्चाई नहीं है. कर्नाटक की राज्यसभा और परिषद सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा, अन्य राज्यों की सीटों के साथ ही की जाएगी. आज हमने बस यही फैसला किया है, और कुछ नहीं.

तीन घंटे तक चली कांग्रेस आलाकमान की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा और परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए बैठक बुलाई थी. पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई बैठक लगभग दो घंटे तक चली. कर्नाटक में खाली हो रही राज्यसभा की चार सीट में से कांग्रेस तीन और भाजपा एक सीट जीतने की स्थिति में है. खरगे का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल खत्म हो रहा है और उनके कर्नाटक से ही एक बार फिर चुने जाने की संभावना है. राज्य विधानसभा में कांग्रेस के संख्या बल को देखते हुए विधान परिषद की सात रिक्त सीट में से कांग्रेस को चार सीट मिलने की संभावना है.

डिप्टी सीएम शिवकुमार के भाई को राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस

कांग्रेस डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश तथा पिछड़े वर्ग के किसी नेता या महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार सकती है.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर अटकलें जारी हैं. शिवकुमार के समर्थक 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनने को लेकर हुए कथित समझौते के तहत उनकी (शिवकुमार) पदोन्नति पर जोर दे रहे हैं. सिद्धरमैया ने कहा है कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. शिवकुमार ने लगातार यही कहा है कि वह कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे और मुख्यमंत्री पद पर परिवर्तन के संबंध में परिणाम समय के साथ पता चल जाएगा.

ये भी पढ़ें: बीके हरिप्रसाद ने कहा- कर्नाटक में पावर ट्रांसफर की खबर, बीजेपी का दुष्प्रचार; सिद्धारमैया बने रहेंगे सीएम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >