Coronavirus Nizamuddin : निजामुद्दीजन कोरोना केस के बाद यूपी के 18 जिलों में हाईअलर्ट

दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक समारोह में शामिल हुए 6 लोगों की तेलंगाना में हुई मौत के बाद उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया गया है कि जमात में शामिल अपने इलाकों के लोगों की पहचान कर उनकी मेडिकल जांच कराई जाए.

नयी दिल्‍ली/लखनऊ : दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक समारोह में शामिल हुए 6 लोगों की तेलंगाना में हुई मौत के बाद उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया गया है कि जमात में शामिल अपने इलाकों के लोगों की पहचान कर उनकी मेडिकल जांच कराई जाए.

उत्तर प्रदेश के पुनिस अ‍धीक्षक (कानून एवं व्‍यवस्‍था) अजय शंकर राय ने गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बागपत, वाराणसी, भदोही, मथुरा, आगरा, सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, बहराइच, गोण्डा व बलरामपुर के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है.

जारी पत्र के अनुसार कहा गया है कि निजामुद्दीन आने वाले उत्तर प्रदेश जनपदों के निवासी नागरिकों की टीम के सदस्‍यों की सूची प्रेषित करते हुए सूची में अंकित व्‍यक्तियों के कोरोना वायरस के प्रभावित होने के संबंध में उनका विधिवत प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल टेस्‍ट आदि कराये जाने एवं संक्रमित व्यक्तियों को तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती कराकर इलाज कराने का निर्देश दिया.

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मरकज में शामिल होने के लिए दिल्‍ली के निजामुद्दीन इलाके में 13 और 15 मार्च को कई लोग गये थे. उनमें कुछ तेलंगाना के भी थे. उसमें 6 लोगों की मौत हो गयी है.

गौरतलब है कि जमात में शामिल 24 लोगों के कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि 1,033 लोगों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है.

मंत्री ने कहा, इस समारोह में शामिल हुए 700 लोगों को पृथक किया गया है और करीब 335 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. जैन ने बताया कि तबलीग-ए-जमात आयोजन में शामिल हुए लोगों की सरकार जांच कर रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जमात की अगुवाई करने वाले मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था.

पुलिस ने निजामुद्दीन पश्चिम में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी. अधिकारियों ने बताया था कि इंडोनेशिया और मलेशिया समेत अनेक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने एक से 15 मार्च तक तबलीग-ए-जमात में भाग लिया था. हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अवधि के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जमात के मरकज में ठहरे रहे.

पुलिस को पिछले दो दिनों में निजामुद्दीन स्थित मरकज से 281 विदेशी नागरिक मिले हैं. इनमें नेपाल के 19, मलेशिया के 10, अफगानिस्तान का एक, म्यांमार के 33, इंडोनेशिया के 72, अल्जीरिया का एक नागरिका, किर्गिजस्तान के 28, बांग्लादेश के 19, थाईलैंड के सात, श्रीलंका के 34 नागरिक शामिल हैं. कुछ अन्य देशों के नागरिक भी हैं. अधिकारी ने कहा कि इनमें से ज्यादातर विदेशी नागरिक पर्यटक वीजा पर भारत आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >