'इंडिया' गठबंधन का नीतीश कुमार ने कर दिया अंतिम संस्कार, कांग्रेस के नेता ने कह दी बड़ी बात

नीतीश कुमार बिहार के नवीं बार मुख्यमंत्री बनें. रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहले उन्होंने मिलकर पहले इस्तीफा दिया और फिर बिहार में नई एनडीए की सरकार बनाने दावा पेश किया. इसके बाद से कांग्रेस हमलावर है.

बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ चले गये हैं और सीएम पद की शपथ ली है. इसके बाद से लगातार कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. मामले पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस किसी को रोकने का प्रयास नहीं करती है….जिसे जाना हो जाओ…कांग्रेस एक महान पार्टी है…आगे उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन जब से बना तभी से ये गंभीर बीमारियों से ग्रस्त नजर आ रहा है. अंत में ये वेंटिलेटर पर गया. कल नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. अब ‘इंडिया’ गठबंधन का क्या होगा?

गिरगिट को भी कड़ी टक्कर

बिहार के राजनीतिक हलचल को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने देश के लोगों को राजनीति की नई परिभाषा बता दी है… जो कुछ बिहार में हो रहा है, उससे देश के लोगों को राजनीति से भारोसा उठ गया है. देश के लोगों का राजनीतिक दलों पर कोई भरोसा नहीं रह जाएगा. वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बिहार के घटनाक्रम पर कहा कि 23 तारीख को नीतीश कुमार ने पटना में बैठक बुलाने का काम किया था. सभी बैठकों में नीतीश कुमार नजर आए थे लेकिन उन्होंने कोई संकेत नहीं दिए. बिहार में कुछ ऐसे नेता है जो गिरगिट को भी कड़ी टक्कर देते दिख जाते हैं. सही समय पर बिहार की जनता नीतीश कुमार और पीएम मोदी को जरूर जवाब देगी.


Also Read: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को बिहार में होगी दिक्कत? नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद क्या होगा

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर

आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर रविवार को देखने को मिला. महागठबंधन की सरकार से अलग होकर नीतीश कुमार फिर एकबार बीजेपी के साथ आए और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी. नीतीश कुमार ने 8 मंत्रियों के साथ राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लिया. वहीं अब नयी एनडीए सरकार की सेहत को लेकर सबसे पहला कदम विधानसभा के अध्यक्ष पद पर पहला फैसला होने जा रहा है. शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को थमाने का काम किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >