कर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या मामले में PFI के फरार संदिग्धों के तीन ठिकानों पर NIA की रेड

एनआईए के प्रयासों के तहत कर्नाटक के दो जिलों में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई. अधिकारी ने कहा कि कोडागु जिले में अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान तथा दक्षिण कन्नड़ जिले में नौशाद के घरों की तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए.

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल कर्नाटक में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या से संबंधित मामले में तीन फरार संदिग्धों के घरों की तलाशी ली है. नेट्टारू की हत्या का आरोप प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों पर है.

कर्नाटक में एनआईए ने तीन स्थानों पर की छापेमारी

फरार आरोपियों का पता लगाने के एनआईए के प्रयासों के तहत कर्नाटक के दो जिलों में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई. अधिकारी ने कहा कि कोडागु जिले में अब्दुल नासिर और अब्दुल रहमान तथा दक्षिण कन्नड़ जिले में नौशाद के घरों की तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए.

पांच आरोपी अब भी फरार

प्रवक्ता ने बताया, इन तीनों पर कर्नाटक और तमिलनाडु में विभिन्न ठिकानों पर नेट्टारू के मुख्य हमलावरों को शरण देने का संदेह है. मामले में तीनों के अलावा पांच अन्य आरोपी अब भी फरार हैं. एनआईए ने अगस्त 2022 में जांच अपने हाथ में ली थी. एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत फरार आरोपियों सहित कुल 21 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है.

Also Read: टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में जहूर वाटली और यासिन मलिक की संपत्ति कुर्क की

क्या है मामला

गौरतलब है कि दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्लिया तालुक के बेल्लारे गांव में 26 जुलाई 2022 को कथित तौर पर पीएफआई के किलर स्क्वॉड या सर्विस टीम द्वारा नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी. प्रवक्ता ने बताया कि पीएफआई ऐसी लक्षित हत्याओं में शामिल रहा है ताकि सांप्रदायिक नफरत भड़काई जा सके और उसका अंतिम मकसद 2047 तक भारत में इस्लामी शासन’ स्थापित करना है. एनआईए ने बताया, फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >