News Letter :भाजपा क्यों हुई मुसलमानों को लेकर नरम, बक्सर में क्यों हुए किसान आग बबूला, जानें ये सुर्खियां...

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गयी है. भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए अभी से उन एरिया में काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें वे कमजोर हैं.

आज फिर शनिवार है और हम आपके लिए लेकर आये हैं सप्ताह भर की खास खबरें जो ना सिर्फ आपको वीकेंड में खबरों से अपडेट करेंगी, बल्कि आपको किसी भी प्लेटफाॅर्म पर यह महसूस नहीं होने देंगी कि आप तो अपने काम में इतने मशगूल हैं कि आपको देश-दुनिया की कोई खबर ही नहीं है. तो चलिए शुरू करते हैं-

1. भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुसलमानों के बीच जाने का संदेश

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो गयी है. भाजपा ने सत्ता में वापसी के लिए अभी से उन एरिया में काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें वे कमजोर हैं. भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए अहम निर्णय इस प्रकार हैं.

– मुसलमानों के बीच पार्टी जायेगी, उनतक अपनी बात पहुंचायेगी, लेकिन बिना इस उम्मीद के कि वे उन्हें अपना वोट देंगे.

– प्रोफेशनल मुसलमान होंगे टारगेट, बेवजह की बयानबाजी नहीं होगी.

– भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को यह संदेश देंगे कि देश में जो भी अच्छा काम हुआ चाहे वो फ्री राशनिंग हो, बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो, वो सब इसलिए हो पाया कि लोगों ने उन्हें वोट दिया.

– युवाओं को जागरूक करने की जरूरत, ताकि वे समझें कि मोदी सरकार इस तरह देश को कुशासन से सुशासन की ओर ले जा रही है.

डेवलपमेंट : भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. शायद उसे यह समझ भी आ गया है कि उसे अब केवल हिंदुओं की पार्टी बनकर नहीं रहना है बल्कि सबका साथ और सबका विकास को मूलमंत्र बनाना है.

2. देश के पहलवानों ने दिल्ली में किया दंगल

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली में पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया. उनके प्रदर्शन के आगे सरकार को झुकना पड़ा

-विरोध करने वाले पहलवानों में महिलाएं ज्यादा बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही थीं.

-विनेश फोगाट, बबीता फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे पहलवानों ने हिस्सा लिया

-पहलवानों का विरोध संघ में व्याप्त अनियमितता पर था. महिला पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों का शारीरिक शोषण भी करते हैं.

-जांच खत्म होने तक बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटना पड़ा है.

डेवलपमेंट : कुश्ती संघ में व्याप्त अनियमितता पर रोक लगेगी और निश्चित तौर पर नयी प्रतिभाएं सामने आयेंगी.

3. बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप

धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि मैं कोई अंधविश्वास नहीं फैला रहा बल्कि संविधान में वर्णित धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उपयोग कर रहा हूं. मैं खुद को भगवान नहीं कहता.

-धीरेंद्र शास्त्री पर यह आरोप है कि वे दिव्य दरबार और प्रेत दरबार लगाते हैं और जिसके जरिये वे अंधविश्वास को फैलाते हैं.

-मध्यप्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम. यहां बालाजी स्थापित हैं.

-धीरेंद्र शास्त्री के बचाव में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अपने धर्म का प्रचार कर रहे हैं,तो उनपर सवाल हो रहे हैं, दरगाह पर सवाल क्यों नहीं किया जाता है.

डेवलपमेंट : धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा कुछ दिन और होगी, राजनीति भी तेज होगी और बयानबाजी का दौर भी चलेगा.

4. मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ हो गयी है. इस अवसर पर पूरा परिवार बहुत खुश नजर आया.

-राधिका, बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं.

– राधिका मर्चेंट के पिता एनकोर हेल्थकेयर के CEO हैं .

-मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने पिछले दिनों अपना वजन 108 किलो घटाया था, लेकिन सगाई में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा.

-अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ है. वे रिलायंस के न्यू एनर्जी कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

डेवलपमेंट : अनंत अंबानी और राधिका की शादी भी जल्दी होगी, इसलिए अंबानी परिवार में अभी पार्टियों का दौर जारी रहेगा.

5. अंडरवर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम ने की पाकिस्तानी महिला से दूसरी शादी

भारत के मोस्ट वांटेड अंडर वर्ल्ड डाॅन दाऊद इब्राहिम इस सप्ताह एक बार फिर चर्चा में रहे, कारण था उनकी दूसरी शादी

-दाऊद के भांजे ने यह खुलासा किया है कि डाॅन ने एक पाकिस्तानी पठान महिला से दूसरी शादी की है.

-दाऊद की बहन हसीना पार्कर के बेटे अलीशाह ने यह जानकारी दी है.

-वहीं ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आतंकी फंडिंग के मामले में दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस जांच से बचने के लिए डाॅन ने यह खेल खेला है.

-दाऊद की सारी संपत्ति उसकी पत्नी महजबीन के नाम है, जिससे उसका अबतक तलाक नहीं हुआ है.

डेवलपमेंट : दाऊद इब्राहिम की स्वदेश वापसी अबतक तय नहीं हो पायी है और संभावना भी नहीं दिख रही. ऐसी खबरें सिर्फ जांच से बचने का तरीका मात्र हैं.

6. बिहार के बक्सर में किसान हुए आगबबूला, पुलिस प्रशासन निशाने पर

बिहार के बक्सर में किसान खेतों के मुआवजे के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन और धरना आयोजित कर रहे थे. उसकी दौरान पुलिस ने उनके घर में घुसकर मारपीट की जिससे किसान उग्र हो गये.

-किसानों का कहना है कि उनके फसल लगे खेतों में बिना उनकी अनुमति के पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया. उन्हें खेतों का मुआवजा भी नहीं मिला.

-पुलिस ने उनके घर में घुसकर मारपीट की जिससे किसान उग्र हो गये और पुलिस वाहन को फूंक दिया.

-पुलिस ने महिलाएं के साथ भी मारपीट की.

-किसानों का कहना है कि वे विकास विरोध नहीं हैं, लेकिन उनके साथ भी न्याय हो.

डेवलपमेंट : किसान अब अन्याय बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं, फिर चाहे वो कहीं भी किसान हों. उनमें एकजुटता का संचार हो चुका है.

7. गंगा बिलास क्रूज का उद्‌घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए विश्व के सबसे बड़े रिवर क्रूज को रवाना किया. यह क्रूज आज झारखंड के साहिबगंज पहुंचा है.

-गंगा विलास क्रूज विश्व का सबसे बड़ा रिवर क्रूज है, इसमें पांच सितारा होटलों की तरह सुविधाएं हैं.

-यह क्रूज 70 करोड़ में तैयार हुआ है.

-इस क्रूज पर एक रात रूकने का खर्च 25 से 30 हजार रुपये तक आता है और पूरी ट्रिप का खर्च 20 लाख रुपये है.

-यह क्रूज विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है.

डेवलपमेंट : गंगा बिलास क्रूज विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अच्छी पहल है. निश्चित तौर पर इससे पर्यटक आकर्षित होंगे.

8. विधायक कैश कांड में ईडी के सामने पेश नहीं हुई इरफान अंसारी

-विधायक कैश कांड में कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने समन किया था

-इरफान अंसारी ईडी के समन पर उपस्थित नहीं हुए और 14 दिन की मोहलत मांग ली.

-कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोनगाड़ी को किया गया था समन

-अब फरवरी में पूछताछ होगी.

डेवलपमेंट : फरवरी में विधायकों से पूछताछ फिर होगी, लेकिन अब इस मामले में कोई बड़ा खुलासा होगा इसकी संभावना कम है.

9. झारखंड के गढ़वा में तेंदुए का आतंक

-झारखंड के गढ़वा जिले में तेंदुए का आतंक पिछले एक महीने से अधिक समय से कायम है.

-इस आदमखोर तेंदुए ने अबतक तीन बच्चों की जान ली है, जिसकी वजह से उसे जान से मारने की अनुमति मिल गयी है.

-शूटर नवाब शफत अली की टीम तेंदुए की खोज में जुटी

डेवलपमेंट : कोशिश की जानी चाहिए की वन्य जीवों की हत्या ना हो. ऐसे में अगर कोई रास्ता नहीं बचेगा तभी तेंदुए को गोली मारी जायेगी.

10. केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी

-क्रिकेटर केएल राहुल और बाॅलीवुड स्टार अथिया शेट्टी की शादी की तैयारी जोरों पर है.

-प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं.

-दोनों काफी समय से डेटिंग कर रहे थे.

डेवलपमेंट : केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी से एक बार फिर बाॅलीवुड और क्रिकेटर्स एक साथ दिखेंगे. सेलिब्रेटी का जमावड़ा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >