Neet : जाना था नीट का एग्जाम देने, छात्रा ने उससे पहले लगा ली फांसी

Neet : नीट परीक्षार्थी ने परीक्षा से एक दिन पहले कोटा में आत्महत्या कर ली. छात्रा ने शनिवार शाम को अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाया और लोहे की ग्रिल से फांसी लगा ली.

Neet : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी 2025) 4 मई यानी आज  है. इससे पहले राजस्थान के कोटा से बुरी खबर आई. नीट की एक परीक्षार्थी ने रविवार को होने वाली इस परीक्षा से एक दिन पहले पार्श्वनाथ इलाके में स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कुन्हाड़ी पुलिस थाने के मंडल निरीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि छात्रा की उम्र 18 साल से कम थी और वह मध्य प्रदेश के श्योपुर की रहने वाली थी. उन्होंने छात्रा का नाम बताने से इनकार कर दिया. वह अपने माता-पिता के साथ पिछले कई साल से कोटा में रह रही थी. एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी.

कमरे में छात्रा ने लगा ली फांसी

छात्रा को रविवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट-यूजी की परीक्षा देनी थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा शनिवार शाम को अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लोहे की ग्रिल से फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य कथित तौर पर घर पर ही थे और उन्हें छात्रा रात करीब नौ बजे मृत मिली. अधिकारी ने बताया कि छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जनवरी से अबतक सुसाइड का ये 14वां मामला

कोटा में कोचिंग कर रहे किसी छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का यह इस साल जनवरी से 14वां मामला है. पिछले साल कोटा में कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के कुल 17 मामले सामने आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >