NEET पेपर लीक: NTA में फेरबदल; दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त

NEET Paper Leak Case: केंद्र सरकार ने पेपर लीक होने की वजह से सवालों के घेरे में आई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया है. दो जॉइंट सेक्रेटरी और दो नए जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है.

NEET Paper Leak Case: कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, भारतीय सांख्यिकी सेवा की 1998 बैच की अधिकारी अनुजा बापट और भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) की 2004 बैच की अधिकारी रुचिता विज पांच साल के लिए NTA में संयुक्त सचिव होंगी.

आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया एनटीए के जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त

मंत्रालय ने एक अलग आदेश में कहा कि भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी आकाश जैन और भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा के अधिकारी आदित्य राजेंद्र भोजगड़िया को एनटीए में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है.

पेपर लीक मामले में हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) का पेपर लीक होने के प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की हैं. इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है. अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पेपर लीक होने के कारण तीन मई को आयोजित यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. देश भर में एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था.

ये भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >