NEET 2020 LIVE UPDATES: कोरोना संकट के बीच देशभर में हो रही नीट परीक्षा, छात्र बोले- डरने की जरूरत नहीं
Copied link
NEET 2020 LIVE UPDATES, NTA NEET 2020 Guidelines News, ntaneet.nic.in: कोरोना महामारी के बीच देशभर में आज मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हो रही है. नीट एग्जाम के लिए इस बार करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एग्जाम सेंटर्स की संख्या 2,546 से बढ़ाकर 3,843 कर दी गई है. हर रूम में अब केवल 12 कैंडिडेट ही परीक्षा देंगे, पहले यह संख्या 24 थी. कोरोना के चलते यह परीक्षा पहले ही दो बार टाली जा चुकी है. पहले यह एग्जाम 3 मई को होने थे, फिर इसे 26 जुलाई के लिए टाला गया और अब ये परीक्षा आज यानी 13 सितंबर को हो रही है. पढ़ें हर जरूरी अपडेट
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
बिहार में परीक्षा की तैयारी
बिहार की राजधानी पटना स्थित एग्जाम सेंटर पर पहुंचे छात्र ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
लखनऊ में नीट परीक्षा
कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए यूपी में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लखनऊ में शनिवार को सेंटर्स पर सैनेटाइजेशन किया गया. लखनऊ में नीट की परीक्षा में 1,66,582 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं जिनके लिए यूपी में 320 सेंटर बनाये गए.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
एग्जाम सेंटर पर देखें ऐसी है व्यवस्था
नीट परीक्षा के लिए छात्र परीक्षा सेंटरों पर पहुंचने लगे हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. छात्रों का कहना है कि कोरोना के मद्देनजर वह सभी तरह की सावधानियां बरत रहे हैं.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
दो बजे से होगी परीक्षा
नीट परीक्षा के लिए उम्मीदवार एग्जाम सेंटर्स पर पहुंचने लगे हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. छात्रों का कहना है कि कोरोना के मद्देनजर वह सभी तरह की सावधानियां बरत रहे हैं. एएनआई के मुताबिक, एक छात्र ने कहा कि इस परीक्षा के लिए डेढ साल से तैयारी कर रहे थे. तस्वीरें पश्चिम बंगाल की है.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
राहुल गांधी ने दीं शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नीट उम्मीदवारों के शुभकामनाएं दीं. ट्वीट कर कहा कि मेरी संवेदना उनके साथ है जो कोरोना महामारी और बाढ़ के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे. साथ ही मोदी सरकार पर भी निशाना साधा.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
पहुंचने लगे उम्मीदवार
NEET परीक्षा के लिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं. एएनआई के मुताबिक, एक छात्र ने कहा- नीट सिर्फ एक परीक्षा है. डरने की कोई बात नहीं है. अगर इस बार नीट परीक्षा में सफल नहीं होते तो अगले साल फिर से एग्जाम देंगे. तस्वीरें चेन्नई के मयलापोर स्थित विद्या मंदिर की है.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
ओडिशा में मुफ्त परिवहन की व्यवस्था
ओडिशा के सात शहरों में नीट की परीक्षा आयोजित की जा रही है. राज्य की पटनायक सरकार ने उम्मीदवारों सुविधा के लिए नि: शुल्क परिवहन और आवास की सुविधा के लिए विस्तृत व्यवस्था की है. क्योंकि छात्र और अभिभावक विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक आते हैं.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
दो शिफ्ट में परीक्षा
नीट 2020 परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के लिए छात्रों को अलग-अलग समय दिया गया है. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सैनिटाइजर और फेस मास्क भी दिया जाएगा.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
परीक्षा का हुआ था देश भर में विरोध
जेईई- नीट परीक्षा को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर थे. उनकी मांग थी कि कोरोना संकट के समय परीक्षा को टाल दिया जाए. कई विपक्षी दलों की राज्य सरकारों ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटे. नीट को स्थगित करने की मांग को लेकर कई छात्र व राजनीतिक दल शीर्ष अदालत में गुहार लगा चुके हैं लेकिन अदालत इसे टालने से साफ इंकार कर चुकी है.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
नीट की परीक्षा पेन और पेपर से
जेईई परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थी, जबकि नीट की परीक्षा पेन और पेपर के जरिए कराई जा रही है. कोरोना महामारी के चलते नीट परीक्षा को आयोजित करने के लिए एनटीए ने परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन हो सके.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की व्यवस्था
नीट परीक्षा को देखते हुए कई राज्यों ने परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की व्यवस्था की है.महाराष्ट्र सरकार ने सभी स्टूडेंट्स को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी है. कोलकता में मेट्रो चलाया जा रहा है. एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने के लिए अपनी आईडी और एडमिट कार्ड दिखाना होगा.
7:50 PM. 13 Sept 207:50 PM. 13 Sept
तीन छात्रों ने की खुदकुशी
नीट एग्जाम से पहले ही शनिवार को तमिलनाडु में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले एक छात्रा और दो छात्रों ने खुदकुशी कर ली. इसके बाद से ही नीट का विरोध शुरू हो गया. इनकी उम्र 19 से 21 साल के बीच है.
NEET 2020 : नीट परीक्षा के चंद घंटे पहले तीन छात्र झूल गये फांसी पर, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
3:04 PM. 13 Sept 203:04 PM. 13 Sept
शिक्षा मंत्री ने दीं शुभकामनाएं
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स की तर्ज पर नीट में भी छात्रों की भागीदारी का भरोसा व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.
3:04 PM. 13 Sept 203:04 PM. 13 Sept
SOP for NEET: नीट परीक्षा के लिए एसओपी
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए छह फीट दूरी रखनी होगी. कैंडिडेट्स 3 लेयर वाले मॉस्क और ग्लब्स पहनेंगे.
कोरोना पॉजिटिव ना होने का एफिडेविट देना होगा. एंट्री से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाएगी.
बुखार, सर्दी, खांसी वाले छात्र या किसी अन्य कर्मी को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी.
स्टूडेंट एक-दूसरे से पेन या पेंसिल नहीं ले सकेंगे. घर से सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगाकर लाना होगा.
3:04 PM. 13 Sept 203:04 PM. 13 Sept
Dress Code for neet aspirants
अभ्यर्थियों को जींस, सलवार सूट, कुर्ता, लंबी स्कर्ट, पतलून, टी-शर्ट, शर्ट पहनने की इजाजत दी गई है.
फुल बाजू वाले शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े नहीं पहन सकते हैं.
जूते नहीं पहन सकते, खुले पैर की सैंडल या चप्पल पहनना होगा. ज्वेलरी पहनने की इजाजत नहीं है.
केवल धर्म से जुड़ी चुनिंदा ज्वेलरी पहनने की इजाजत है.
3:04 PM. 13 Sept 203:04 PM. 13 Sept
NEET 2020: सेल्फ डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट
उन उम्मीदवारों के लिए “आइसोलेशन रूम” होंगे जिनके शरीर का तापमान निर्धारित सीमा से ज्यादा होगा. एनटीए ने नीट परीक्षा का हिस्सा बन रहे उम्मीदवारों को सेल्फ डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट भी एग्जाम सेंटर में दिखाने को कहा है. जिसमें कहा गया हो कि उम्मीदवार में कोविड-19 लक्षण नहीं हैं और वह किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं.
मुख्य बातें
NEET 2020 LIVE UPDATES, NTA NEET 2020 Guidelines News, ntaneet.nic.in: कोरोना महामारी के बीच देशभर में आज मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हो रही है. नीट एग्जाम के लिए इस बार करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एग्जाम सेंटर्स की संख्या 2,546 से बढ़ाकर 3,843 कर दी गई है. हर रूम में अब केवल 12 कैंडिडेट ही परीक्षा देंगे, पहले यह संख्या 24 थी. कोरोना के चलते यह परीक्षा पहले ही दो बार टाली जा चुकी है. पहले यह एग्जाम 3 मई को होने थे, फिर इसे 26 जुलाई के लिए टाला गया और अब ये परीक्षा आज यानी 13 सितंबर को हो रही है. पढ़ें हर जरूरी अपडेट