Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने अजित पवार पर कसा तंज, कहा- देखना है BJP अपनी ‘नयी टोली’ कैसे संभालती है

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री पद के बंटवारे पर 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले लिए गए फैसले का भाजपा ने सम्मान किया होता तो भाजपा कार्यकर्ताओं को अब दूसरे दलों के लिए कालीन नहीं बिछानी पड़ती.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को एनसीपी से बगावत कर एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बनने वाले अजित पवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर भी हमला किया. उद्धव ने अजित पवार पर तंज कसते हुए कहा, यह देखना है कि बीजेपी अपनी नयी टोली को कैसे संभालती है.

बीजेपी ने फैसले का सम्मान किया होता तो दूसरों के लिए ‘कालीन’ नहीं बिछानी पड़ती : ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री पद के बंटवारे पर 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले लिए गए फैसले का भाजपा ने सम्मान किया होता तो भाजपा कार्यकर्ताओं को अब दूसरे दलों के लिए कालीन नहीं बिछानी पड़ती. मालूम हो महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ने लंबे समय तक अपनी सहयोगी रही भाजपा से मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे को लेकर गठबंधन तोड़ लिया था.

2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत की वजह से गिर गयी थी उद्धव सरकार

मालूम हो बीजेपी के साथ गठबंधन टूटने के बाद उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार बनाई थी, लेकिन जून 2022 में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में विधायकों की बगावत के कारण एमवीए सरकार गिर गई और शिवसेना दो धड़ों में बंट गई. बाद में शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए.

Also Read: Uniform Civil Code: उद्धव ठाकरे बोले- हम यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करते हैं, लेकिन…

अजित पवार ने दोहराया शिंदे का इतिहास

इस साल दो जुलाई को राकांपा में अजित पवार के नेतृत्व में बगावत हुई और वह उपमुख्यमंत्री के रूप में शिंदे सरकार में शामिल हो गए. राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >