Maharashtra Politics: सुप्रिया सुले ने अजित पवार को दी चेतावनी, कहा- हमारा अपमान करें, पिता शरद पवार का नहीं

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के बागी नेता अजित पवार ने अपने समर्थक विधायकों की बैठक की. जिसमें उन्होंने अपने चाचा शरद पवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने शरद पवार को राजनीति से संन्यास तक ले लेने की सलाह दे दी.

महाराष्ट्र एनसीपी में चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच जंग जारी है. अजित पवार ने 30 से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा कर एनसीपी पार्टी पर कब्जा करने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने बैठक में शरद पवार पर तंज कसते हुए रिटायर होने की सलाह दे दी. जिसपर एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रीया सुले ने पलटवार करते हुए अपने भाई अजित पवार को चेतावनी दे डाली है.

हमारा अपमान करें, लेकिन हमारे पिता (शरद पवार) का नहीं : सुले

NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा, हमारा अपमान करें, लेकिन हमारे पिता (शरद पवार) का नहीं. यह लड़ाई भाजपा की सरकार के खिलाफ है. भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है. मूल NCP शरद पवार के साथ है और मूल प्रतीक हम हैं.

अजित पवार ने शरद पवार को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी के बागी नेता अजित पवार ने अपने समर्थक विधायकों की बैठक की. जिसमें उन्होंने अपने चाचा शरद पवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने शरद पवार को राजनीति से संन्यास तक ले लेने की सलाह दे दी. अजीत पवार ने अपने चाचा शरद पवार की उम्र पर कटाक्ष किया और उनसे पद छोड़ने और नई पीढ़ी को मौका देने का आग्रह किया. शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उपनगर बांद्रा में आयोजित बैठक में अजित पवार ने कहा, भाजपा में नेता 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो जाते हैं, आप कब होने जा रहे है. हर किसी की अपनी पारी होती है. सबसे सार्थक समय 25 से 75 वर्ष की आयु तक होता है.

Also Read: NCP Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में हाहाकार, एनसीपी में दो फाड़

शरद पवार लिए गहरा सम्मान

अजित पवार ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा, आपने मुझे सबके सामने एक खलनायक के रूप में चित्रित किया. मेरे मन में अब भी आपके लिए गहरा सम्मान है. लेकिन आप मुझे बताएं, आईएएस अधिकारी 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं, यहां तक ​​कि राजनीति में भी भाजपा नेता 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं. आप लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देख सकते हैं. ‘आप हमें अपना आशीर्वाद दें. आप 83 साल के हैं, क्या आप रुकने वाले नहीं हैं?…हमें अपना आशीर्वाद दें और हम प्रार्थना करेंगे कि आप लंबी उम्र जिएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >