Maharashtra Politics: संजय राउत ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया 'करप्शन की वाशिंग मशीन'

संजय राउत ने कहा, यह बीजेपी की साजिश है. वे दूसरी पार्टियों को तोड़ रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी में ला रहे हैं. महाराष्ट्र में आप इसे देख सकते हैं. जो लोग सबसे ज्यादा भ्रष्ट थे, वे बीजेपी में शामिल होने के बाद बेदाग घोषित हो गए हैं. शरद पवार ने क्या कहा है, यह देश की भावना है.

एनसीपी में अजित पवार सहित 9 विधायकों की बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल जारी है. बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. शिवसेना (UBT) नेता और सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर ताजा हमला करते हुए उसे कप्शन की वाशिंग मशीन बता दिया है.

संजय राउत ने बीजेपी पर दूसरी पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, यह बीजेपी की साजिश है. वे दूसरी पार्टियों को तोड़ रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी में ला रहे हैं. महाराष्ट्र में आप इसे देख सकते हैं. जो लोग सबसे ज्यादा भ्रष्ट थे, वे बीजेपी में शामिल होने के बाद बेदाग घोषित हो गए हैं. शरद पवार ने क्या कहा है, यह देश की भावना है.

भाजपा अपनी नयी ‘टोली’ को कैसे संभालती है : उद्धव ठाकरे

इधर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी बीजेपी पर ताजा हमला बोला है. उन्होंने कहा, वह यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी ‘नयी टोली’ को कैसे संभालती है.

पार्टी में बगावत के खिलाफ जिस तरह शरद पवार खड़े हुए हैं, वह हम सब को प्रेरित करती है: राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के चीफ शरद पवार की जमकर तारीफ की थी. जिसमें उन्होंने कहा था, जिस तरह से बगावत के बाद शरद पवार इस उम्र में भी खड़े हुए हैं, वह प्रेरणादायी है. गौरतलब है कि अजित पवार ने चाचा शरद पवार की उम्र को लेकर तंज कसा था और कहा था कि अब उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए. हालांकि इस पर शरद पवार ने तगड़ा पलटवार किया था और कहा था कि उम्र चाहे 82 हो या 92, वह प्रभावी तरीके से काम करते रहेंगे.

Also Read: संजय राउत ने शिवसेना और एनसीपी में टूट की बताई असली वजह, बीजेपी पर बोला हमला

उद्धव और राज ठाकरे के बीच मध्यस्थता पर बोले संजय राउत, दोनों भाई हैं

राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे तथा शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत के लिए किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि दोनों भाई हैं. उन्होंने यह बात दोनों के मध्य संभावित गठबंधन की चर्चा के बीच कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >